UGC NET की Provisional Answer Key आज जारी कर दी गई है. प्रोविजनल आंसर की को UGC NET की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा. UGC NET प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खुल गई है. जिसके जरिए उम्मीदवार किसी सवाल के उत्तर को चैलेंज कार सकेंगे. दरअसल अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की देखकर ऐसा लगता है कि किसी सवाल का दिया गया उत्तर सही नहीं है तो वो इस चैलेंज कर सकते हैं. हालांकि चैलेंज करते हुए 200 रुपये का शुल्क भरना होगा. आपत्ति दर्ज करने की विंडो 16 अगस्त से 18 अगस्त, 2026 तक रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी.
Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में
कैसे दर्ज करें आपत्ति?
- उम्मीदवार सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- Answer Key Challenge से संबंधित लिंक पर जाएं.
- उस सवाल को चुने जिसे वो चैलेंज करना चाहते हैं. साथ ही निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
कब जारी होगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया के तहत पहले Final Answer Key जारी की जाएगी. आपर्ति दर्ज की प्रक्रिया के बाद इनकी समीक्षा की जाएगी. उसके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की जानी है. फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट को भी जारी कर दिया जाएगा.
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC-NET जून 2026 के 84 विषयों के लिए प्रोविज़नल आंसर की जारी करी है. बाकी तीन विषयों - अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्न-पत्रों में अलग-अलग तरह की गलतियों के बारे में मिली शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी, समिति की सिफारिशों के आधार पर बाद में इन तीन विषयों के बारे में एक अलग सार्वजनिक सूचना जारी की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं