UGC Recognition 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए Open and Distance Learning (ODL) और Online Mode में कोर्स चलाने की मान्यता के लिए नए आवेदन आमंत्रित मांगें हैं. यह मान्यता उन कार्यक्रमों के लिए होगी जिनका सेशन जनवरी-फरवरी 2027 से शुरू होगा.
UGC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, हायर एजुकेशन के लिए योग्य संस्थान UGC (Open and Distance Learning Programmes and Online Programmes) Regulations, 2020 तथा उसके संशोधनों के तहत आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन होगी.
कब से शुरू है आवेदन
नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो 01 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी. इच्छुक संस्थान UGC DEB की आधिकारिक वेबसाइट https://deb.ugc.ac.in/ पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं, मूल शपथपत्र (Affidavit) और आवश्यक संलग्नकों की हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 25 सितंबर 2026 निश्चित की गई है.
UGC invites fresh online applications from eligible Higher Educational Institutions for recognition to offer programmes under Open and Distance Learning (ODL) and/or Online mode for the academic year 2026–27, for the academic session beginning January–February 2027 and onwards.… pic.twitter.com/9uZ0I94fcB
— UGC INDIA (@ugc_india) September 1, 2026
कहां पर भेजना होगा आवेदन
हार्ड कॉपी को Joint Secretary, Distance Education Bureau, UGC, 35 Feroze Shah Road, New Delhi-110001 के पते पर भेजना होगा. UGC ने संस्थानों से आवेदन शुल्क, दिशा-निर्देश और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से DEB पोर्टल देखने की सलाह दी है.
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन जमा कर देने से किसी संस्थान को खुद ब खुद मान्यता नहीं मिल जाएगी. सभी आवेदनों की जांच UGC द्वारा निश्चित मानकों और विनियमों के आधार पर की जाएगी. वैरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
नोटिस में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन कार्यक्रम संचालित करने के पात्र संस्थानों तथा ODL कार्यक्रमों की अनुमति प्राप्त Category-I संस्थानों के लिए आवेदन पोर्टल पूरे साल उपलब्ध रहता है. हालांकि, जनवरी-फरवरी 2027 सत्र से कार्यक्रम शुरू करने की मान्यता के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें- CBSE ने आज से खोला Re-evaluation विंडो, 12वीं सप्लीमेंट्री स्टूडेंट्स ऐसे बढ़ा सकते हैं अपने नंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं