टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने अपने 86वें दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि का नाम बदल दिया है, पहले इस दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत शामिल हो रहे थे, लेकिन अब उनकी जगह टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे. इससे पहले 2 अगस्त को आयोजित होने वाले इस समारोह को पोस्टपोन किया गया था, संस्थान ने दो दिन पहले इसे टाल दिया था. अब इसकी नई तारीख भी जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को होगा.
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की तरफ से पहले भी दीक्षांत समारोह को टालने की वजह नहीं बताई गई थी. इस दौरान बताया गया था कि कैंपस में इसके लिए अनुकूल माहौल नहीं है.
क्यों बदला गया नाम?
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहले CJI सूर्यकांत को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह दूसरा नाम दिया गया है. बताया गया है कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और विरोध-प्रदर्शन की चिंता जताई जा रही थी. सीजेआई की मौजूदगी का विरोध भी इसमें शामिल था. फिलहाल संस्थान की तरफ से इसका कोई साफ कारण नहीं बताया गया है. ये भी माना जा रहा है कि सीजेआई सूर्यकांत ने खुद अपना नाम वापस लिया हो या फिर आने में असमर्थता जताई हो. इससे पहले हैदराबाद की नालसार लॉ यूनिवर्सिटी के करीब 450 छात्रों ने भी अपने दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए जाने पर विरोध जताया था.
छात्रों को हुई परेशानी
दीक्षांत समारोह की तारीख अचानक बदलने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा. कई छात्रों ने अपने पेरेंट्स के लिए टिकट बुकिंग पहले से ही कर ली थी, लेकिन दो दिन पहले ही पोस्टपोन करने का आदेश आ गया. इस परेशानी को देखते हुए TISS ने ऐलान किया है कि प्रभावित छात्रों को जरूरत के आधार पर आर्थिक मदद दी जाएगी.
ये भी पढ़ें - क्या है TDPL, झारखंड में जिसकी कराई गई हर परीक्षा को किया जाएगा रद्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं