विज्ञापन

NEET का विरोध और टू-लैंग्वेज पॉलिसी का समर्थन, विधानसभा में पहली बार गरजे CM विजय

तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने विधानसभा में अपने पहले ही भाषण में कई मुद्दों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने टू लैंग्वेज पॉलिसी और नीट परीक्षा को लेकर भी अपनी बात रखी.

NEET का विरोध और टू-लैंग्वेज पॉलिसी का समर्थन, विधानसभा में पहली बार गरजे CM विजय
थलापति विजय ने किया नीट और टू लैंग्वेज पॉलिसी का जिक्र

Thalapathy Vijay NEET: तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर कर सत्ता हासिल करने वाले थलापति विजय ने पहली बार विधानसभा में भाषण दिया और कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान सीएम विजय ने नीट और टू लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर भी अपनी बात रखी. विजय ने एक बार फिर नीट परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने की मांग की और कहा कि इसे राज्य स्तर पर कराया जाना चाहिए. विजय ने बताया कि कैसे राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है. इसके अलावा विजय ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जिन्होंने उनकी पार्टी को अभिनेताओं की पार्टी बताया था.  

NEET को खत्म करने की मांग 

तमिलनाडु विधानसभा से सीएम विजय ने नीट का मुद्दा उठाया और कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए. इसकी कमियों को उजागर करते हुए विजय ने कहा कि हाल ही में हुए पेपर लीक के बाद देश के लाखों मेडिकल छात्रों का भरोसा टूटा है. यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा प्रणाली में कमियों को उजागर करता है.

विजय ने आगे कहा कि नीट की वजह से ग्रामीण इलाकों, सरकारी स्कूलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है. सीएम विजय ने कहा कि सभी राज्यों को यह अधिकार वापस मिलना चाहिए कि वे कक्षा 12वीं के नंबरों के आधार पर ही MBBS, BDS और AYUSH जैसे मेडिकल कोर्सों में दाखिला दे सकें. 

टू लैंग्वेज पॉलिसी पर भी लिया स्टैंड

तमिलनाडु के सीएम विजय ने एक बार फिर थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का विरोध किया और कहा कि वो टू लैंग्वेज पॉलिसी का समर्थन करते हैं. उन्होंने साफ किया कि उनकी सरकार तमिलनाडु की पारंपरिक Two-Language Policy पर मजबूती से टिकी रहेगी. इसके तहत राज्य में केवल तमिल और अंग्रेजी को ही आधिकारिक और प्रशासनिक तौर पर प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे राज्य की भाषाई पहचान सुरक्षित रहे. 

फिलॉसफी स्टूडेंट से स्टार्टअप तक का सफर, WhatsApp के नए बॉस कुणाल शाह ने इस कॉलेज से की पढ़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay CM, Thalapathy Vijay, NEET Exam, Thalapathy Vijay Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com