विज्ञापन

सुप्रिया सुले के बेटे ने NYU से किया स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में MBA, जानें क्या होता है ये कोर्स और कितनी है फीस

NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने 15 मई 2026 को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स बिजनेस में MBA पूरा किया. एक प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के साथ-साथ अब वे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

सुप्रिया सुले के बेटे ने NYU से किया स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में MBA, जानें क्या होता है ये कोर्स और कितनी है फीस
सुप्रिया सुले के बेटे ने किया न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एमबीए

Sports Management MBA: भारत में खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं हैं. IPL का क्रेज क्रिकेट लवर्स के सिर चढ़कर बोलता है. प्रो-कबड्डी, ISL और ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट्स ने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को करोड़ों का बिजनेस बना दिया है. इसी वजह से अब युवा सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स मैनेजर, स्पोर्ट्स एनालिस्ट, इवेंट हेड और एथलिट मैनेजर बनने का सपना देख रहे हैं. NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के बेटे विजय सुले इसी तरह के कोर्स को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अमेरिका की न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में MBA की पढ़ाई पूरी की है. उनकी डिग्री सेरेमनी 15 मई 2026 को हुआ. क्या आप जानते हैं यह कोर्स क्या होता है, इसे कौन कर सकता है और इसमें फ्यूचर स्कोप क्या होता है. आगर नहीं तो इस आर्टिकल में जानिए एक-एक डिटेल.

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में MBA क्या होता है

यह एक ऐसा कोर्स है, जिसमें खेल को बिजनेस की तरह चलाना सिखाया जाता है. जैसे किसी क्रिकेट लीग को कैसे मैनेज किया जाए, किसी खिलाड़ी की ब्रांडिंग कैसे हो, बड़े टूर्नामेंट कैसे आयोजित हों या किसी टीम को स्पॉन्सर कैसे मिले. यानी अगर किसी को खेल पसंद है, लेकिन खिलाड़ी नहीं बनना चाहता, तो यह कोर्स उसके लिए बड़ा मौका बन सकता है.

इस कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है

  • स्पोर्ट्स मार्केटिंग
  • इवेंट मैनेजमेंट
  • स्पोर्ट्स फाइनेंस
  • स्पोर्ट्स लॉ (Sports Law)
  • स्पॉन्सरशिप डील्स
  • एथलिट मैनेजमेंट
  • फैसिलिटी मैनेजमेंट
  • स्पोर्ट्स मीडिया
  • स्पोर्ट्स एनालिटिक्स

MBA इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कितने साल का होता है और भारत में डिमांड

यह कोर्स आमतौर पर 18 से 24 महीने का होता है. कुछ साल पहले तक भारत में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को लोग ज्यादा नहीं जानते थे, लेकिन अब चीजें बदल चुकी है. आज हर बड़ी लीग को स्पॉन्सरशिप एक्सपर्टस, डिजिटल मार्केटिंग टीम, स्पोर्ट्स एनालिस्ट, इवेंट मैनेजर्स, ब्रांड मैनेजर्स और एथलिट को-ऑर्डिनेटर्स चाहिए. यही वजह है कि स्पोर्ट्स MBA तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

भारत में कितनी है कोर्स की फीस

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट MBA की फीस कॉलेज और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. मोटा-मोटी खर्च की बात करें, तो देश में 1 लाख से कम वाले कॉलेज भी मौजूद हैं. कई प्राइवेट कॉलेजों में फीस 5 लाख रुपए से भी ज्यादा है. कुछ प्रीमियम इंस्टीट्यूट्स में 10-17 लाख रुपए तक का खर्च आता है.

इस कोर्स के बाद कहां मिलती है जॉब

  • IPL और ISL जैसी लीग
  • स्पोर्ट्स मीडिया कंपनियां
  • एथलिट मैनेजमेंट फर्म्स
  • स्पोर्ट्स स्टार्टअप्स
  • इवेंट कंपनी
  • इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISF)
  • स्पोर्ट्स मार्केटिंग एजेंसीज

कितनी मिल सकती है सैलरी?

अगर अच्छे कॉलेज से पढ़ाई हो और इंडस्ट्री एक्सपोजर मिले, तो शुरुआत में ही अच्छी कमाई हो सकती है. इस कोर्स को करने के बाद एवरेज पैकेज 5 लाख से 18 लाख रुपए सालाना तक हो सकती है. स्पोर्ट्स मार्केटिंग और लीग मैनेजमेंट में ज्यादा मौके हैं.

भारत में इस कोर्स के लिए कौन से कॉलेज हैं

  • मुंबई यूनिवर्सिटी का गरवारे इंस्टीट्यूट
  • ISBR बिजनेस स्कूल
  • SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी

सवाल बनने से लेकर पेपर छपने और सेंटर तक पहुंचने तक...ये होता है NEET क्वेश्चन पेपर का पूरा ट्रेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Sule, MBA In Sports Management, Supriya Sule Son Degree, Sports Management MBA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com