विज्ञापन

सुंदर पिचाई की इस बात में छिपा है सक्‍सेस का राज, 'सप्‍ताह में 40 घंटे करते हैं काम, तो जरूरी है कि...'

Sundar Pichai quote: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. छात्रों का सपना होता है कि एक दिन वे सुंदर पिचाई जैसी सफलता प्राप्‍त करें. 

सुंदर पिचाई की इस बात में छिपा है सक्‍सेस का राज, 'सप्‍ताह में 40 घंटे करते हैं काम, तो जरूरी है कि...'

Sundar Pichai quote: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. छात्रों का सपना होता है कि एक दिन वे सुंदर पिचाई जैसी सफलता प्राप्‍त करें. सुंदर पिचाई भी समय-समय पर छात्रों व प्रोफेशनल्‍स के लिए ऐसी बातें कहते हैं, जिनमें सक्‍सेस का राज छिपा होता है. ऐसी ही एक बात उन्‍होंने कुछ समय पहले कही थी, जिसे हर उस शख्‍स को जानना चाहिए जो जीवन में काम को सबसे अधिक महत्‍व देते हैं. 

सुंदर पिचाई ने क्‍या कहा 

सुंदर पिचाई ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 40 घंटे काम करता है, तो वो अपने जागने के समय का बड़ा हिस्सा काम में बिता देता है. इसलिए यह जरूरी है कि वह ऐसा काम करे, जिसे वह पसंद करता हो और जिसमें उसे आनंद महसूस होता हो. 

सुंदर पिचाई की बात का मतलब क्‍या है 

सुंदर पिचाई का यह विचार तेज रफ्तार जिंदगी में बहुत काम का है. आज अधिकतर लोग नौकरी को केवल पैसे कमाने का जरिया मानते हैं. कई लोग नौकरी को तनाव, दबाव और मजबूरी में करते हैं. जबकि उन्‍हें उस काम में आनंद नहीं मिलता. जिसका असर ये होता है कि धीरे-धीरे उनकी मानसिक शांति, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर खराब असर पड़ने लगता है. पिचाई का मानना है कि काम केवल जिम्मेदारी या बोझ की तरह नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें रुचि और उत्साह भी होना चाहिए. 

ITI Courses: 10वीं के बाद करें ये 7 आईटीआई कोर्स, काम की कमी नहीं होगी

काम में रुचि हो तो क्‍या होता है 

सुंदर पिचाई का मानना है कि जब इंसान अपने काम से प्यार करता है, तो वह अधिक रचनात्मक बनता है और बेहतर प्रदर्शन करता है. ऐसे लोग चुनौतियों का सामना भी सकारात्मक तरीके से करते हैं. 

सुंदर पिचाई की सफलता

तमिलनाडु से निकलकर गूगल जैसी टेक कंपनी का नेतृत्व करना, सुंदर पिचाई के लिए सफलता पाना आसान नहीं थी. उन्होंने लगातार सीखने, मेहनत करने और काम को आनंद के साथ करने पर भरोसा किया. आज वे दुनिया के सबसे सफल नेताओं में शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sundar Pichai, Sundar Pichai Career, Sundar Pichai Quotes, Sundar Pichai Success, Sundar Pichai Quotes For Success
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com