विज्ञापन

एयर फोर्स की नई फ्लाइंग ऑफिसर ने बताया सफलता का मंत्र, कहा- हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए

मेहनत के दम पर सपनों को हकीकत बनाया जा सकता है. फ्लाइंग ऑफिसर रितुल ने भी ऐसा ही एक सपना देखा, जो उन्होंने अब पूरा कर लिया है. रितुल का सपना था कि वो भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनकर देश को सेवा दें. रितुल ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत की ओर अब वो एक फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं.

एयर फोर्स की नई फ्लाइंग ऑफिसर ने बताया सफलता का मंत्र, कहा- हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए
डीगल में एयर फ़ोर्स एकेडमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (CGP) के बाद महिला कैडेट्स जश्न मनाती हुईं.

तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी में शनिवार को संयुक्त ग्रेजुएशन परेड हुई और इस दौरान भारतीय वायुसेना को नए अधिकारी मिले हैं. परेड के दौरान 217वें कोर्स के कैडेट्स ने सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया. हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली रितुल भी वायु सेना में अधिकारी बनीं हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा,  एयर फोर्स अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में बिताए गए 4 साल मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अनुभवों में से एक हैं. आज यहां खड़े होकर मुझे बेहद सम्मान और गर्व महसूस हो रहा है. मेरे माता-पिता भावुक और गर्वपूर्ण है,इसे शब्दों में बताना आसान नहीं है."

" बड़े सपने देखने चाहिए"

फ्लाइंग ऑफिसर रितुल ने आगे कहा, पहले बैच का हिस्सा बनना  गर्व की बात है. इस उपलब्धि के पीछे केवल मेहनत नहीं, बल्कि माता-पिता, प्रशिक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों का योगदान है. हमारे व्यक्तित्व को गढ़ने में कई लोगों ने योगदान दिया है. मैं उन सभी की आभारी हूं. इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. देश की लड़कियों को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, बड़े सपने देखने चाहिए. महिलाओं के लिए आज हर क्षेत्र में अवसर उपलब्ध हैं. सशस्त्र बल भी इसका अच्छा उदाहरण हैं. 

बेटी ने सपना पूरा किया

एक अन्य  फ्लाइंग ऑफिसर अधिकारी निधि की मां ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "मैं अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती. मेरी बेटी निधि का सपना था कि वह वायुसेना में अधिकारी बने और आज वह सपना साकार हो गया है. पहले उसने नौसेना में भी ज्वाइन किया था, लेकिन उसका सपना भारतीय वायुसेना में शामिल होने का था. आज वह फ्लाइंग ऑफिसर बन चुकी है".

ये भी पढ़ें- पहली बार भारत की 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में बनीं अधिकारी, NDA पासिंग आउट परेड में 746 कैडेट्स को मिला कमीशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Force Academy, Air Force Academy Hyderabad, Passing Out Parade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com