विज्ञापन

WhatsApp पर शेयर हुआ था केमिस्ट्री का पेपर, महाराष्ट्र बोर्ड ने कहा- नहीं हुआ कोई लीक

Maharashtra Paper Leak News: नागपुर के मानकापुर इलाके में सेंट उर्सुला कॉलेज में ऐसा मामला सामने आया, जिससे छात्रों और अभिभावकों के मन में काफी सवाल उठने लगे. यहां एक छात्रा से फोन बरामद हुआ, जिसमें केमिस्ट्री का क्वेश्चन पेपर था.

WhatsApp पर शेयर हुआ था केमिस्ट्री का पेपर, महाराष्ट्र बोर्ड ने कहा- नहीं हुआ कोई लीक
HSC केमिस्ट्री एग्जाम को लेकर मचा था बवाल

Maharashtra Paper Leak News: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HSC) की केमिस्ट्री की परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. केमिस्ट्री का एग्जाम शुरू होने से कुछ ही देर पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर शेयर किया गया था. अब बोर्ड ने इस मामले में साफ किया है कि पेपर लीक नहीं हुआ था और दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. इस मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब बवाल मचा था. फिलहाल इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है. 

प्राइमरी सोर्स की तलाश

फिलहाल पुलिस इस मामले में पेपर लीक का प्राइमरी सोर्स तलाश रही है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक एक छोटे ट्यूशन सेंटर से जुड़ा है, जबकि दूसरा उस व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य था, जिसमें पेपर डाला गया था. फिलहाल आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि इस मामले में छात्रों से भी पूछताछ हो सकती है, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के चलते फिलहाल ऐसा नहीं किया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला 18 फरवरी का है, जब नागपुर के मानकापुर इलाके में सेंट उर्सुला कॉलेज में एक पर्यवेक्षक को एक छात्रा पर शक हुआ. छात्रा ने वॉशरूम में करीब 20 मिनट बिताए, जिसके बाद शक के आधार पर उस छात्रा की तलाशी ली गई और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. सख्त चेकिंग के बावजूद छात्रा कैसे फोन अंदर ले आई, ये भी सवाल अब तक बरकरार है. जब छात्रा के फोन को चेक किया गया तो पता चला कि सुबह 10:37 से 10:40 के बीच एक व्हाट्सएप ग्रुप में केमिस्ट्री के पेपर की तस्वीर डाली गई थी. इसी ग्रुप में 16 फरवरी को हुई फिजिक्स की परीक्षा का पेपर भी शेयर किया गया था. 

छात्रा ने नहीं देखा था मैसेज

अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि ये मैसेज सिर्फ नोटिफिकेशन में था. जब तक छात्रा मैसेज देखती, तब तक उसका फोन पकड़ा जा चुका था. यानी उसे इसका किसी भी तरह से फायदा नहीं हुआ था. बोर्ड अधिकारियों ने बताया है कि HSC परीक्षाएं वैसे ही चलती रहेंगीं, जैसा कि डेटशीट में बताया गया था. जिस ग्रुप में ये पेपर डाला गया था उसमें 12 छात्र थे. ऐसे में पेपर इन्हीं छात्रों तक सीमित था. बोर्ड ने छात्रों और पेरेंट्स से कहा है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें. 

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू: EWS/DG कोटे के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें आखिरी तारीख और नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Paper Leak News, Maharashtra Board Paper Leak, HSC Exam Leak, Chemistry Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com