विज्ञापन

Fully Literate State: सिक्किम बना देश का पांचवां ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

Fully Literate State: सिक्किम को केंद्र सरकार की उल्लास योजना के तहत ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य घोषित किया गया है. इसके साथ ही वह देश का पांचवां फुल्ली लिटरेट स्टेट बन गया है. इससे पहले देश के इन राज्यों को ये दर्जा हासिल हो चुका है.

Fully Literate State: सिक्किम बना देश का पांचवां ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है
भारत के पूर्ण साक्षर राज्यों की लिस्ट

Fully Literate State: देश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है और अब इस कड़ी में सिक्किम का नाम भी जुड़ गया है. सिक्किम को केंद्र सरकार के उल्लास यानी कि ‘अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी' के तहत ‘पूर्ण साक्षर' राज्य घोषित किया गया है. इसके साथ ही वो देश का पांचवां ऐसा राज्य बन गया है, जिसने ये उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले चार अन्य राज्य इस लिस्ट में जगह बना चुके हैं.

सिक्किम से पहले कौन-कौन से राज्य बने पूर्ण साक्षर?

सबसे पहले मिजोरम को साल 2025 में ‘पूर्ण साक्षर' राज्य घोषित किया गया था. राज्य की साक्षरता दर 98.2 प्रतिशत बताई गई थी. इसके बाद गोवा को 30 मई 2025 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ये सम्मान मिला. त्रिपुरा इस लिस्ट में शामिल होने वाला दूसरा नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट बना. जून 2025 में राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित किया गया था. यहां की साक्षरता दर 95.6 प्रतिशत तक पहुंच गई थी.

इसके बाद हिमाचल प्रदेश ने ये उपलब्धि हासिल की. सितंबर 2025 में राज्य को उल्लास कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर माना गया. हिमाचल पहले से ही स्कूल शिक्षा और नामांकन के मामलों में देश के बेहतर राज्यों में गिना जाता रहा है. अब सिक्किम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इसे राज्य के लिए गर्व का पल बताया.

क्या होता है ‘पूर्ण साक्षर' राज्य?

‘पूर्ण साक्षर' का मतलब ये नहीं है कि राज्य का हर व्यक्ति पूरी तरह पढ़ा-लिखा हो. ये दर्जा केंद्र सरकार के उल्लास कार्यक्रम के तहत तय किया जाता है. जिसका फोकस 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की एजुकेशन पर होता है. सरकार के मुताबिक जब किसी राज्य में एडल्ट्स की एजुकेशन की दर करीब 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा हो जाती है और गैर-साक्षर लोगों तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो जाता है, तब उसे ‘पूर्ण साक्षर' या फुल्ली लिटरेट राज्य माना जाता है.

क्या है उल्लास योजना?

उल्लास यानी ‘अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी' कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किया गया था. इसका मकसद उन एडल्ट्स तक शिक्षा पहुंचाना है, जो कभी स्कूल नहीं जा पाए या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके थे.

भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने जीती स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी चैंपियनशिप, जानें कितना मिला इनाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com