विज्ञापन

India-UK Dual Degree Course: 2 साल भारत, 2 साल स्कॉटलैंड, छात्रों को मिलेंगी दो यूनिवर्सिटी की डिग्रियां

Dual Degree India UK : शूलिनी यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के नए डुअल डिग्री प्रोग्राम में छात्र दो साल भारत और दो साल स्कॉटलैंड में पढ़ाई करेंगे. कार्यक्रम में स्कॉलरशिप, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और आगे मास्टर डिग्री का विकल्प भी शामिल है.

India-UK Dual Degree Course: 2 साल भारत, 2 साल स्कॉटलैंड, छात्रों को मिलेंगी दो यूनिवर्सिटी की डिग्रियां
विश्वविद्यालयों के अनुसार, 2027 सत्र के लिए इस डुअल डिग्री कार्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Dual Degree Programme : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी और यूनाइटेड किंगडम (यूके) की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग ने संयुक्त रूप से एक नया डुअल डिग्री प्रोग्राम लॉन्च किया है.इस प्रोग्राम के तहत छात्र एक साथ दो यूनिवर्सिटीज की इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर सकेंगे. तो चलिए जानते हैं ये इस डिग्री के बारे में विस्तार से...

2 साल भारत में बाकी के 2 साल स्कॉटलैंड

यह डुअल डिग्री प्रोग्राम सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सब्जेक्ट्स में अवलेवल होगा. प्रोग्राम के तहत छात्रों को पहले दो साल भारत में शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करनी होगी. इसके बाद वे अगले दो साल स्कॉटलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे.

चार साल का कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को शूलिनी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) और यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग विद ऑनर्स की डिग्री प्रदान की जाएगी.

दोनों संस्थानों ने मिलकर ऐसा करिकुलम तैयार किया है जो दोनों डिग्रियों की एजुकेशनल जरूरतों को पूरा करता है और छात्रों के लिए एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में  ट्रांसफर सुनिश्चित करता है.

क्या मिलेगी सुविधा

शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान छात्रों को अत्याधुनिक इंजीनियरिंग लैब, रिसर्च आधारित शिक्षा और इंटरडिसिप्लिनरी कोर्सेज का लाभ मिलेगा. वहीं एडिनबर्ग पहुंचने के बाद छात्र वहां के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में अध्ययन करेंगे, जहां उन्हें वैश्विक स्तर की शिक्षण और शोध सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

3,500 पाउंड की स्कॉलरशिप भी मिलेगी

इस प्रोग्राम में एक विशेष विकल्प भी दिया गया है. पात्रता और अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर छात्र इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री रूट चुनकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, एडिनबर्ग पहुंचने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से हर साल 3,500 पाउंड की स्कॉलरशिप भी मिलेगी.

पढ़ाई शुरू करने से पहले छात्रों को तीन सप्ताह का ट्रांजिशन प्रोग्राम भी कराया जाएगा, ताकि वे ब्रिटेन के एजुकेशन सिस्टम, कैंपस लाइफ और वहां की रोजमर्रा जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकें.  बता दें कि विश्वविद्यालयों के अनुसार, 2027 सेशन के लिए इस डुअल डिग्री कार्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com