विज्ञापन

1 मई को आज स्कूल खुले हैं या बंद, आज मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा पर सरकारी छुट्टी है या नहीं, जानें

School Holiday: आज बुद्ध पूर्णिमा से लेकर मजदूर दिवस देश में बनाया जा रहा है. इस मौके पर कई राज्यों के अधिकांश शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे. आप के क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं या खुले आए जानते हैं.

1 मई को आज स्कूल खुले हैं या बंद, आज मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा पर सरकारी छुट्टी है या नहीं, जानें
छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां पड़ गई हैं.

आज पूरे देश में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है. साथ ही बुद्ध पूर्णिमा, महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी है. इस मौके पर कई राज्यों में स्कूल और कॉलेजों बंद हैं. हालांकि कुछ जगहों पर सामान्य कक्षाएं भी चल रही हैं. ऐसे में कई छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में यही सवाल आ रहा है कि उनके क्षेत्र में स्कूल खुले हैं या बंद. महाराष्ट्र और गुजरात में आज अवकाश है. राज्य के लगभग सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान आज के दिन बंद हैं. वहीं पंजाब और हरियाणा में आज मजदूर दिवस का सरकारी अवकाश है. यानी राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं. इसी तरह से दिल्ली में आज स्कूलों को बंद रखा गया है. 

कई बार स्कूल और कॉलेजों के ऊपर ये निर्णय होता है कि वो संस्थान बंद करना चाहते हैं कि नहीं, इसलिए आप एक बार अपने स्कूल और कॉलेज से चेक कर लें कि उन्हें इस मौके पर छुट्टी रखी है कि नहीं.

ये भी पढ़ें- CBSE Class 12 Result Date : कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? बोर्ड ने बताया सटीक समय, छात्र हो जाएं तैयार!

कई राज्यों में शुरू होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां

मई का महीने आज से शुरू हो गया है. जिसके साथ ही कई राज्यों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) भी शुरू होने वाली हैं. दिल्ली की बात की जाए तो, यहां के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 11 मई से शुरू हो रही हैं, जो कि 30 जून, 2026 तक चलने वाली हैं. यानी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल लगभग 50 दिनों तक बंद रहने वाले हैं. इसी तरह से राजस्थान में  17 मई से और उत्तर प्रदेश में 20 मई से स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने वाली है. वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां पड़ गई हैं.

जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में गर्मी की छुट्टियां हुईं शुरू

जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में गर्मी की छुटियां आज, यानी एक मई से शुरू हो गई हैं.   नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कैलेंडर के अनुसार, गर्मी की छुट्टियां 1 मई 2026 से शुरू हुई हैं जो कि 29 जून 2026 तक चलेंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Holiday, School Holiday Buddha Purnima, School Holiday Khule Hai Ya Band
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com