विज्ञापन

कौन है सानिका शाह? 21 साल में किया माउंट एवरेस्ट फतह, कड़ाके की ठंड में भरतनाट्यम का VIDEO हुआ था वायरल

21 साल की सानिका शाह ने एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू करने से पहले बेस कैंप पर भरतनाट्यम किया था. कड़ाके की ठंड के बीच भरतनाट्यम डांस करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

कौन है सानिका शाह? 21 साल में किया माउंट एवरेस्ट फतह,  कड़ाके की ठंड में भरतनाट्यम का VIDEO हुआ था वायरल
सानिका शाह मुंबई की रहने वाली हैं.

एवरेस्ट बेस कैंप पर भरतनाट्यम करने वाली भारत की 21 साल की पर्वतारोही सानिका शाह ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया है. ये उपलब्धि हासिल करने के बाद वो अब बेस कैंप लौट आई हैं. सानिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और कहा, "मैं आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे बेस कैंप पहुंची. चढ़ाई के बाद काफी थकी हुई हूं. बेस कैंप पहुंचकर बेहद खुशी हुई". शाह ने 20 मई, 2026 को सुबह 11:23 बजे (नेपाल के समय अनुसार) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर पहुंचीं थी. इस चढ़ाई के दौरान उनके साथ पर्वतारोहण गाइड लाकपा तेनजिन शेरपा और धनसिंह तमांग भी मौजूद थे.

कौन है सानिका शाह

सानिका शाह मुंबई की रहने वाली हैं. सानिका शाह ने मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल (Whistling Woods International) से एक्टिंग की पढ़ाई की है.सानिका शाह के नाम कई रिकॉर्ड भी हैं. शाह हिमलूंग हिमाल (7,126 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली   सबसे कम उम्र की पहली भारतीय और पहली भारतीय महिला हैं. उन्होंने ये चढ़ाई 26 अक्टूबर, 2025 को को पूरी की थी. इतना ही नहीं सानिका शाह माउंट एल्ब्रस और माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी है. वहीं अब उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी, माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ाई कर ली है.

डांस का वीडियो हुआ था वायरल

शाह एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिसमें वो  माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास -15 डिग्री तापमान में भरतनाट्यम डांस करती हुई नजर आई थी. अपनी परफॉर्मेंस के बाद, सानिका शाह ने कहा था, “एवरेस्ट... सागरमाथा देवी के चरणों में भरतनाट्यम समर्पित करना हमेशा से मेरा सपना रहा है. सिर्फ़ एक परफॉर्मेंस के तौर पर नहीं... बल्कि एक प्रार्थना के तौर पर.”

ये भी पढ़ें- Success Tips: एमएस धोनी के शांत दिमाग से सफलता पाने के टिप्स, आपके काम के हैं!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saanika Shah Biography, Saanika Shah Age, Saanika Shah Bharatanatyam, Saanika Shah Mount Everest Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com