विज्ञापन

3 करोड़ की संपत्ति, विदेश से दोगुनी सैलरी का ऑफर… फिर भी इस चीज को लेकर कंफ्यूज है 37 साल की महिला

3 Crore Net Worth Still Woman Confused: एक 37 वर्षीय भारतीय महिला, जिनके पास करीब 3 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है और वार्षिक आय 20 लाख रुपये है, अपनी फाइनेंसियल कंडीशन अच्छी होने के बावजूद बेटर लाइफस्टाइल के लिए विदेश जाने पर विचार कर रही हैं.  ऐसा करने से उनकी सैलरी दोगुनी हो जाएगी और बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी, लेकिन फिर भी वे टेंशन में हैं.

3 करोड़ की संपत्ति, विदेश से दोगुनी सैलरी का ऑफर… फिर भी इस चीज को लेकर कंफ्यूज है 37 साल की महिला
3 Crore Net Worth Still Woman Confused
Unsplash

3 Crore Net Worth Still Woman Confused: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी कमाई अच्छी हो, अपना घर हो और अगर मौका मिले तो विदेश में नौकरी भी मिल जाए. आम सोच यही है कि विदेश मतलब बेहतर जिंदगी. इन दिनों 37 साल की एक महिला की कहानी चर्चा में है. वह भारत के एक बड़े शहर में अपने फ्लैट में रहती हैं. उनके पास करीब 3 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. सालाना लगभग 20 लाख रुपये की एक अच्छी जॉब है. काम बहुत तनाव भरा नहीं है और जीवन आराम से चल रहा है. उनके माता-पिता भी फाइनेंशियली मजबूत हैं और पास ही रहते हैं. साथ ही वह सिंगल हैं और परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें- 10 लाख की नौकरी छोड़ जर्मनी पहुंची 26 साल की भारतीय छात्रा, बताया हर महीने का खर्च

दूसरे एशियाई देश से नौकरी का ऑफर

इसी बीच उन्हें एक दूसरे एशियाई देश से नौकरी का ऑफर मिला, जो भारत से ज्यादा विकसित माना जाता है. वहां की सैलरी लगभग दोगुनी है. शहर साफ-सुथरे हैं, व्यवस्था बेहतर है और सुविधाएं भी अच्छी हैं. सुनने में सब कुछ अच्छा लगता है. लेकिन नौकरी कॉन्ट्रैक्ट पर है और वहां की मेन लैंग्वेज अंग्रेजी नहीं है. यही बात उन्हें सोचने पर मजबूर कर रही है.

पैसा चुनें या सुकून?

उनका कहना है कि ज्यादा कमाई अच्छी बात है, लेकिन मन की शांति उससे भी ज्यादा जरूरी है. यहां उनका अपना घर है, दोस्त हैं, परिवार पास में है और एक अपनापन है. विदेश जाने का मतलब होगा फिर से नई शुरुआत करना. नई भाषा, नई संस्कृति और नए माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं होगा. उन्हें डर है कि कहीं ज्यादा पैसों के चक्कर में वह सुकून न खो दें.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लोगों से मांगी राय

उन्होंने अपनी उलझन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखी और लोगों से राय मांगी. वहां कई लोगों ने कहा कि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता, जाना चाहिए और अनुभव लेना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर मन पूरी तरह तैयार नहीं है तो सिर्फ पैसों के लिए इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए. असल में यह कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं है. आज बहुत से लोग ज्यादा कमाई और मन की शांति के बीच सही रास्ता ढूंढ रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com