Re-NEET 2026 Final Answer Key : परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रि-नीट की आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Re-NEET 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर सकती है. फाइनल आंसर की जारी होने के ठीक बाद, Re-NEET 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 को घोषित होने की पूरी संभावना है, हालांकि इस तारीख को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की गई है.
बता दें कि यह फाइनल आंसर की, प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) पर छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की अच्छी तरह जांच-परख करने के बाद तैयार की जाएगी. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर ही छात्रों का फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड तैयार होगा. इस री-एग्जाम में बैठने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी OMR रिस्पॉन्स शीट, स्कोरकार्ड और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी अपडेट्स ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.
Re-NEET 2026: OMR शीट और रिजल्ट कैसे देखें?
स्टेप 1सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2अब होमपेज पर दिख रहे 'Re-NEET 2026 OMR Sheet' या 'Result' वाले लिंक पर क्लिक करिए.
स्टेप 3अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें.
स्टेप 4आपकी स्क्रीन पर OMR शीट, स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की आ जाएगी, इसे देखें और डाउनलोड कर लीजिए.
स्टेप 5आगे की एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास सेव कर लीजिए.
फाइनल आंसर की में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
- क्वेश्चन पेपर का कोड और एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स.
- हर एक सवाल का बिल्कुल सही जवाब.
- आपत्तियों की समीक्षा के बाद तय किया गया फाइनल आंसर.
- क्वेश्चन नंबर और उससे जुड़े ऑप्शन्स.
- प्रोविजनल आंसर की के बाद किए गए बदलाव.
- फाइनल स्कोर और रिजल्ट तैयार करने का आधार.
इस बात का रखें ख्याल
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की घोषणा और एडमिशन से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के सरकारी स्कूलों की 5 बेटियों का कमाल, अमेरिका में सीखेंगी अंतरिक्ष विज्ञान के गुर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं