RBSE 12th Result 2026 Kab Aayega LIVE Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद रिजल्ट जारी करेंगे. राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद अब 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 10वीं का रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले शिक्षा मंत्री ने बताया था कि 31 मार्च तक रिजल्ट जारी हो सकता है.
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी की वेबसाइट पर जाकर या फिर एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट का हर लाइव अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलेगा और सबसे पहले जानकारी यहीं मिलेगी.
क्यूआर कोड स्कैन करके चेक करें रिजल्ट -

RBSE 12th Result 2026 Date LIVE Updates:
Rajasthan Board 12th Result 2026: फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा मौका
राजस्थान बोर्ड की तरफ से कल यानी 31 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट में फेल होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है. उनके पास कॉपी री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम का विकल्प रहेगा.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के टॉपर्स का कैसे चलेगा पता?
राजस्थान बोर्ड की तरफ से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है. ऐसे में स्कूलों की तरफ से ही टॉप करने वाले छात्रों के नाम सामने आते हैं.
NDTV के क्यूआर कोड से चेक करें अपना रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 12th Result 2026: इन वेबसाइट्स से चेक करें 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स -
rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 12th Result 2026 LIVE: इतने लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इनमें आर्ट्स स्ट्रीम के सबसे ज्यादा करीब 6 लाख छात्र रहे. विज्ञान वर्ग में लगभग 2.3 लाख और वाणिज्य वर्ग में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.
Rajasthan Board 12th Result 2026: तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी
राजस्थान बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा.
RBSE 12th Result 2026 LIVE: कितने बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड की तरफ से कल यानी 31 मार्च को ही 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बताया गया है कि सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करेंगे.
Rajasthan Board 12th Result 2026: क्या टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा राजस्थान बोर्ड?
राजस्थान बोर्ड की तरफ से कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. ऐसे में सवाल है कि क्या बोर्ड की तरफ से इस बार टॉपर्स के नाम जारी किए जाएंगे? दरअसल राजस्थान बोर्ड की तरफ से बाकी छात्रों की भावनाओं को देखते हुए टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है. हालांकि रिजल्ट आने के बाद स्कूल अपने टॉपर्स के नाम जारी करते हैं.
RBSE 12th Result 2026 LIVE: एनडीटीवी पर राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कैसे करें चेक
एनडीटीवी पर राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन या फिर कुछ आसान स्टेप फॉलो कर सकते हैं.
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Rajasthan Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
RBSE 12th Result 2026 LIVE: 31 मार्च की तारीख कहां से आई थी?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है. बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने एनडीटीवी को ये जानकारी दी है. इससे पहले 31 मार्च को रिजल्ट जारी होने के बात कही जा रही थी, शिक्षा मंत्री ने खुद कहा था कि 31 मार्च तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है.
Rajasthan board Result 2026: क्या 31 मार्च को नहीं आ रहा है रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड की तरफ से जल्द 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि अब 31 मार्च की बजाय बोर्ड रिजल्ट कुछ दिन बाद जारी कर सकता है.
Rajasthan board Result 2026 LIVE UPDATE : क्या राजस्थान बोर्ड एक साथ जारी करेगा तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट?
संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों के रिजल्ट एक साथ घोषित कर सकता है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
Rajasthan board Result 2026 : 6 हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan board Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए इस साल कुल 6 हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan board Result 2026 :9 लाख बच्चों ने दिया है एग्जाम
Rajasthan board Result 2026 : 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 9 लाख, 58 हजार 72 विद्यार्थी बैठे हैं.
Rajasthan board Result 2026 : इन 4 वेबसाइट्स से चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, ये रहे डायरेक्ट लिंक
Rajasthan board Result 2026 : आज किसी भी वक्त राजस्थान का 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है. जैसी की आपको पता है रिजल्ट लिंक एक्टिवे होते ही एक साथ लाखों लोग रिजल्ट चेक करते हैं. ऐसे में वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है और सर्वर डाउन हो जाता है. इस स्थिति में हम आपको यहां पर 4 ऑप्शन दे रहे हैं, जहां से आप बिना किसी तकनीकी रुकावट के रिजल्ट देख सकते हैं.
RBSE 12th Result 2026: परीक्षा के लिए 9 लाख से अझिक छात्रों ने किया था पंजीकरण
RBSE 12th Result 2026: 12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी थी. इस साल बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख 58 हजार 72 विद्यार्थी पंजीकृत थे.
RBSE 12th Result 2026: पिछले साल कितने बच्चे हुए थे पास
RBSE 12th Result 2026: 2025 में, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल पास प्रतिशत 98.43% दर्ज किया गया था. अब देखना होगा की इस साल पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहता है या कम
Rajasthan Board Result 2026: रिजल्ट देखने के बाद री-चेकिंग कराने का है मन? पहले जान लीजिए इसके नुकसान
Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. बता दें बोर्ड रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स के बीच खुशियों और कभी-कभी निराशा का माहौल बन जाता है. क्योंकि कुछ छात्र अपने अंकों से सैटिसफाइड होते हैं, तो कुछ को लगता है कि उन्हें उम्मीद से कम नंबर मिले हैं. ऐसे में फिर री-चेकिंग (Re-checking) या स्क्रूटनी कराने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन इससे पहले रिचेकिंग नुकसान के बारे में आपके लिए जानना जरूरी है. आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं आखिर रिचेकिंग कराने से क्या आपको 5 नुकसान हो सकते हैं.
RBSE 12th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा. दरअसल कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी शिक्षा मंत्री ने जारी किया था.
QR कोड स्कैन करते ही खुल जाएगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, ये रहा सबसे आसान तरीका
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. अगर आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी हो तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. जिन भी छात्रों ने ये परीक्षा दी है वो रिजल्ट को NDTV India OR Code पर जाकर भी चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको बस नीचे दिए गए NDTV India OR Code को स्कैन करना होगा. इसे स्कैन करते ही नतीजे आपके सामने आ जाएंगे. इसके अलावा आप NDTV के बिहार बोर्ड एग्जामिनेशन पेज पर जाकर भी नतीजे चेक कर सकते हैं.
Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर नहीं होगी परेशानी
बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जा सकता है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी इसके संकेत दिए हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और अगर आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुलती है तो आपके पास रिजल्ट देखने के क्या विकल्प होंगे.
RBSE 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत
2025 में, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने क्रमशः 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए.
Rajasthan Board 12th Result 2206 LIVE UPDATES: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के 5 तरीके
राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद से ही आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई. लाखों छात्र रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर आ रहे थे, ऐसे में वेबसाइट का खुलना मुश्किल हो गया. कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत की. हालांकि रिजल्ट देखने के कुछ और तरीके भी हैं, अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुलती है तो छात्र इन तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने की कोशिश करें.
- छात्र वेबसाइट नहीं खुलने पर डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाना होगा.
- एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. www.ndtv.in पर जाकर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें.
- राजस्थान बोर्ड की दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर भी आप रिजल्ट देखने की कोशिश कर सकते हैं.
- इन तरीकों से भी दिक्कत आ रही है तो आप एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, ये सबसे आसान तरीका है.
Rajasthan 12th Board Result Live Update: इस दिन जारी हो सकता है 12वीं रिजल्ट
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. यानी इसी महीने राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो जाएगा.
DigiLocker पर कैसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट? राजस्थान बोर्ड के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही अक्सर आधिकारिक वेबसाइट्स हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो जाती हैं. ऐसे में DigiLocker (डिजिलॉकर) छात्रों के लिए एक वरदान साबित होता है. यह न केवल सेफ है, बल्कि यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट हर जगह वैलिड भी होती है. आइए जानते हैं कि आप बिहार और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आसानी से कैसे देख सकते हैं.
NDTV के ज़रिए राजस्थान कक्षा 12 का रिज़ल्ट कैसे देखें
NDTV पर "Board Exam Results 2026" पेज पर जाएँ और राजस्थान कक्षा 12 के रिज़ल्ट सेक्शन में जाए.
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
"Submit" बटन पर क्लिक करें.
आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कैसे देखें?
ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर डालें और "Submit" पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ज़्यादा ट्रैफिक से बचने के लिए छात्र यहां उपलब्ध NDTV रिजल्ट चेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत
2025 में, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने क्रमशः 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए.