Board Result 2026 : बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही अक्सर आधिकारिक वेबसाइट्स हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो जाती हैं. ऐसे में DigiLocker (डिजिलॉकर) छात्रों के लिए एक वरदान साबित होता है. यह न केवल सेफ है, बल्कि यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट हर जगह वैलिड भी होती है. आइए जानते हैं कि आप बिहार और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आसानी से कैसे देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड (BSEB) रिजल्ट चेक करने का तरीका
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपनी डिजिटल मार्कशीट पा सकते हैं:
ऐप या वेबसाइट ओपन करेंसबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें.
लॉगिन करेंअपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए लॉगिन करें. अगर अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' पर क्लिक कर नया अकाउंट बनाएं.
बोर्ड सर्च करेंसर्च बार में जाकर “Bihar School Examination Board” टाइप करें.
क्लास चुनेंअपनी जरूरत के अनुसार 'Class 10th' या 'Class 12th' मार्कशीट के विकल्प को चुनें.
डिटेल्स भरेंअपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
रिजल्ट देखेंसबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड (RBSE) रिजल्ट कैसे देखें?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्र इन सरल स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं:
डायरेक्ट लिंक
सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं.
साइन अप/लॉगिनयदि नया अकाउंट बनाना है, तो मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करें. आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन संभव है.
इश्यूड डॉक्यूमेंट्सलॉगिन के बाद ‘Issued Documents' सेक्शन में जाएं.
बोर्ड का सेलेक्शनयहां सूची में से 'Board of Secondary Education, Rajasthan' को सिलेक्ट करें.
जानकारी दर्ज करेंअपनी कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें और रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्म तिथि भरें.
डाउनलोड करेंआपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे. आप इन्हें PDF फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं.
डिजिलॉकर क्यों है बेहतर?
डिजिलॉकर पर मिलने वाली मार्कशीट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित (Digitally Signed) होती है, जिसका मतलब है कि यह फिजिकल कॉपी की तरह ही कॉलेजों और नौकरियों में वैलिड है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं