विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर नहीं होगी परेशानी

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से 10वीं के बाद अब 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. वेबसाइट क्रैश होने के चलते कई छात्रों को 10वीं का रिजल्ट देखने में परेशानी हुई थी.

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर नहीं होगी परेशानी
RBSE 12th Result 2026

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार राजस्थान के झुंझुनू जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. अब 10वीं के बाद 12वीं के रिजल्ट की बारी है. बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जा सकता है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी इसके संकेत दिए हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और अगर आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुलती है तो आपके पास रिजल्ट देखने के क्या विकल्प होंगे. 

वेबसाइट हो गई थी क्रैश 

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद से ही आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई. लाखों छात्र रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर आ रहे थे, ऐसे में वेबसाइट का खुलना मुश्किल हो गया. कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत की. हालांकि रिजल्ट देखने के कुछ और तरीके भी हैं, अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुलती है तो छात्र इन तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने की कोशिश करें. 
  2. छात्र वेबसाइट नहीं खुलने पर डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाना होगा. 
  3. एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. www.ndtv.in पर जाकर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें. 
  4. राजस्थान बोर्ड की दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर भी आप रिजल्ट देखने की कोशिश कर सकते हैं. 
  5. इन तरीकों से भी दिक्कत आ रही है तो आप एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, ये सबसे आसान तरीका है. 
Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 24 मार्च को दोपहर 1 बजे 10वीं के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी किया था. इस बार 94 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी है. 10वीं की बात करें तो इस बार 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. जो पिछले साल के मुकाबले 1.17 प्रतिशत ज्यादा है. लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 94.90 रहा, जबकि 93.63 प्रतिशत लड़के परीक्षा में पास हुए. दसवीं की परीक्षा में कुल 10.68 लाख छात्र शामिल हुए थे और परीक्षा 12 फरवरी से आयोजित की गई थी. 

पिता के 'पेपर लीक' कांड से लगा था परिवार पर दाग, बेटी ने 10वीं में 99% लाकर धोया 'कलंक'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board 12th Result, Rajasthan Board 12th Result Link, RBSE Board Result, Rajasthan Board 12th Result Kaise Check Kare, BSE Rajasthan Board 12th Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com