राजस्थान में ग्रेड थर्ड पीटीआई (Grade III, Physical Training Instructors) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने शारीरिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (डीपीएड) की सीटें बढ़ाने की दिशा में काम तेजी से शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार करीब 3200 नई सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक (Theoretical) मंजूरी मिल गई है. अगर सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया समय पर हो जाती है, तो अगले साल से नए संस्थानों में डीपीएड कोर्स शुरू हो सकेगा. यानी आने वाले समय में शारीरिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (डीपीएड) की सीटें बढ़ जाएंगी.
केवल दो संस्थानों ही करवाती हैं ये कोर्स
आपको बता दें कि इस समय राज्य में केवल ऐसी दो ही संस्थान हैं जो कि इसमें दो वर्षीय डिप्लोमा करवाती हैं. ग्रेड थर्ड पीटीआई डिप्लोमा जोधपुर के राजकीय कॉलेज और प्रतापगढ़ के एक निजी संस्थान में करवाया जाता है. दोनों संस्थानों में केवल 50-50 सीटें ही हैं. यानी कुल मिलाकर केवल 100 सीटों पर ही प्रवेश की व्यवस्था इस समय है. लेकिन अब एनसीटीई ने नए संस्थानों के लिए आवेदन पोर्टल खोला दिया है.
3200 बढ़ाई जाएंगी सीटें
जानकारी के अनुसार राजस्थान से 52 संस्थानों ने डीपीएड शुरू करने के लिए आवेदन किया है. कुछ संस्थानों ने 50 तो कुछ ने 100 सीटों की मांग की है. शिक्षा विभाग ने इन्हीं आवेदनों के आधार पर 3200 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार भी कर लिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. सभी आवेदक संस्थानों का अब राज्य सरकार द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाएगा. जिसके बाद चुने के संस्थान ये कोर्स करवा सकेंगे.
ग्रेड III PTI डिप्लोमा करने से क्या मिलता है फायदा
राजस्थान ग्रेड थर्ड PTI (Physical Training Instructor) परीक्षा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) की भर्ती के लिए होती है. माध्यमिक शिक्षा विभाग ये एग्जाम करवाता है. ये एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में Physical Education की पढ़ाई करवाते हैं. छात्रों को खेलकूद और फिटनेस की ट्रनिंग देते हैं.
कौन दे सकता है ये एग्जाम
राजस्थान ग्रेड थर्ड PTI परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार बैठ सकते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होगी और शारीरिक शिक्षा में निर्धारित डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं