विज्ञापन
33 minutes ago

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. 10वीं के साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी इसके साथ ही जारी हो चुके हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने को लेकर पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी. बता दें कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 28 फरवरी तक चली थी. बोर्ड ने 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा कराई थी.

इस बार 30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच की है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा NDTV रिजल्ट चेकर का इस्तेमाल करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं.

स्टूडेंट्स इस QR कोड को स्कैन करके अपना राजस्थान क्लास 10 रिजल्ट देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Rajasthan Board Class 10th Result 2026 LIVE:

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: वंदना कुमारी ने हासिल किए 99.33% अंक

राजस्थान बोर्ड में टॉपर्स के नाम सामने आ रहे हैं. ग्रीश रिसोर्ट स्थित सोनी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरतपुर की छात्रा वंदना कुमारी ने 10वीं की परीक्षा में 99.33% अंक हासिल कर जिले का किया नाम रोशन किया है. 

चितलवाना की छात्रा चंद्रिका बिश्नोई ने 10वीं बोर्ड में रचा इतिहास

चितलवाना की छात्रा चंद्रिका बिश्नोई ने 10वीं बोर्ड में 99% अंक हासिल कर राज्य मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है. 

BSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में झुंझुनू ने किया टॉप

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में इस बार झुंझुनू जिले ने टॉप किया है. यहां से 97.77 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 

RBSE 10th Result 2026 LIVE: अगस्त में होगी कम्पार्टमेंट परीक्षा

जो छात्र एक या ज्यादा विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें अभी घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका देगा. ये परीक्षा अगस्त 2026 में होगी, जिससे छात्र अपने नंबर सुधार सकते हैं. 

Rajasthan Board 10th Matric Result 2026: राजस्थान में हर साल बेटियों ने लहराया परचम

राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के मामले में राजस्थान की बेटियां पिछले कई सालों से आगे रही हैं. लगातार 10 सालों का रिजल्ट देखें तो लड़कियों का ही पासिंग पर्सेंटेज ज्यादा रहा है. 

Rajasthan Class 10th Result Out: कब जारी होगा 2209 छात्रों का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 2209 छात्रों का रिजल्ट रोका गया है, ऐसे में सवाल है कि आखिर कब तक राजस्थान बोर्ड इस रिजल्ट को जारी करेगा. आमतौर पर जब नंबर्स या फिर किसी दूसरी चीज में गड़बड़ी पाई जाती है तो छात्रों का रिजल्ट रोक दिया जाता है. अगले कुछ ही दिनों में इन छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड में कितना रहा पासिंग पर्सेंट

दसवीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख 65304 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए थे. जिसमें से 1047950 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. परीक्षा परिणाम में कल 5 लाख 6162 छात्र पास हुए, छात्राओं का कुल प्रतिशत 93.70 रहा. वहीं 47 लाख 1987 छात्राएं पास हुईं. कुल परीक्षा परिणाम 94.29 प्रतिशत रहा. 

Rajasthan Board 10th Matric Result 2026: राजस्थान के छात्रों को शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से परिणाम घोषित करते हुए सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बेटियों ने मारी राजस्थान बोर्ड में बाजी

पिछले साल भी राजस्थान बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी थी, जिसे एक बार फिर दोहराया गया है. इस बार भी बोर्ड परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. 

BSE Board 10th Result 2026 Declared: क्यूआर कोड स्कैन करके चेक करें रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result 2026 Out: टॉपर्स के नाम आ रहे हैं सामने

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन अब स्कूलों की तरफ से टॉपर्स के नाम जारी किए जा रहे हैं. टॉपर्स के हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग से मिलेंगे, इसीलिए जुड़े रहिए... 

RBSE 10th Result 2026 LIVE: सीकर की चेष्टा शर्मा ने किया टॉप

सीकर की प्रिंस स्कूल ने एक बार फिर दसवीं बोर्ड में लहराया परचम, सीकर की प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा ने 99.00% नंबर हासिल किए हैं. चेस्टा शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद स्कूल में जश्न का माहौल है. 

राजस्थान बोर्ड ने जारी नहीं की टॉपर्स की लिस्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है. 

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: बेहद शानदार रहा 5वीं और 8वीं कार रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड का 8वीं का परिणाम 97.01 प्रतिशत रहा, वहीं 5वीं का परिणाम 97.75 प्रतिशत रहा. जो एक शानदार प्रदर्शन है.  

वेबसाइट नहीं खुल रही तो ऐसे रिजल्ट चेक करें

ये वेबसाइट्स आएंगीं काम

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुलने पर आप डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको results.digilocker.gov.in पर जाना होगा. 

  • एनडीटीवी की वेबसाइट www.ndtv.in पर आकर भी छात्र रिजल्ट देख सकते हैं.  
  • इसके अलावा rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

2209 छात्रों का रिजल्ट रोका गया

राजस्थान बोर्ड के 2209 छात्रों का रिजल्ट रोका गया है, इनका परिणाम जल्द जारी किया जाएगा. 

किन छात्रों को मिलेगा दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिर्फ उन्हीं छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जो कम के कम तीन विषयों में पास हों. इसके अलावा पहली परीक्षा दी हो. 

दोबारा होगी बोर्ड परीक्षा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान में पहली बार दो बार बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं. सभी विद्यार्थियों के लिए पहली परीक्षा में शामिल होना जरूरी है, वही दूसरी परीक्षा दे पाएंगे. 

पिछली बार से बेहतर रहा रिजल्ट

पिछले साल का परीक्षा परिणाम 93.60 प्रतिशत था, जो अब 94.23 प्रतिशत रहा है. 

5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी हुआ जारी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं के साथ ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. 

10 लाख 66 हजार से ज्यादा बच्चों ने दी थी परीक्षा

पहली डिवीजन में पास होने वाले छात्र 2 लाख 72 हजार 252 और छात्राएं 2 लाख 83 हजार 411 हैं. छात्रों का पासिंग पर्सेंट 93.63 है और छात्राओं का रिजल्ट 94.90 रहा. 

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद अपने हाथों से रिजल्ट जारी किया है. 

RBSE 10th Result 2026 Live: नहीं खुल रही वेबसाइट, छात्रों की बढ़ी चिंता

आज 1 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है, जिसकी जानकारी कल सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी. ऐसे में आज छात्र वेबसाइट पर अपडेट पाने के लिए सुबह से लगे हुए हैं, लेकिन पिछले कुछ घंटे से वेबसाइट स्लो हो गई है. जिसके कारण छात्र परेशान हो रहे हैं. 

RBSE Rajasthan 10th Result 2026 Live: रिजल्ट से पहले नहीं खुल रही राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट, ये हैं विकल्प

results.digilocker.gov.in 

www.ndtv.in 

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

Rajasthan Board 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए हर स्टूडेंट्स हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. साथ ही एग्रीगेट मार्क्स भी 33 प्रतिशत होने चाहिए. 

इसके अलावा अगर आप एक या दो विषयों में 33 से कम नंबर आए हैं तो फिर परेशान होने की जरूरत नहीं बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का देगा मौका.

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026 Live Updates: इस डायरेक्ट लिंक पर देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

10वीं के बाद कब आएगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अब छात्रों के मन में सवाल है कि 12वीं के नतीजे कब सामने आएंगे. इसे लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि 31 मार्च तक 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

राजस्थान बोर्ड में कितना है पासिंग मार्क्स?

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है, ऐसे में छात्रों के मन में सवाल है कि पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर जरूरी हैं. 10वीं में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक होना जरूरी है, किसी भी एक विषय में कम नंबर आए तो छात्र को फेल समझा जाएगा. 

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live:रिजल्ट से पहले राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने किया पोस्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट से पहले एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा-10 का परीक्षा परिणाम आज, दिनांक 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा. साथ ही, कक्षा-5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम भी कक्षा-10 के साथ घोषित किए जाएंगे. इस वर्ष बोर्ड द्वारा मार्च माह में ही परिणाम जारी किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है; जिससे विद्यार्थियों को समय पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में लाभ मिलेगा. विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in

पर देख सकेंगे.

Rajasthan Board Result LIVE: पिछले साल किसने किया था टॉप?

2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं में पहले स्थान पर भावना रहीं, जिन्होंने 99.67% अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया था. दूसरे स्थान पर पूजा भादू और वंदना तंवर रहीं, दोनों ने 99.50% अंक हासिल किए थे.

राजस्थान बोर्ड के टॉपर्स पर होगी इनामों की बारिश

राजस्थान बोर्ड आज रिजल्ट जारी करने वाला है, ऐसे में टॉपर्स को कैश प्राइज मिल सकता है. इसे लेकर फिलहाल राशि का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि टॉपर्स को इनाम मिल सकते हैं. 

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होगा रिजल्ट जारी

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के रिजल्ट को दोपहर 1 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री जारी करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट को जारी किया जाएगा. जिसके साथ ही बोर्ड की साइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा. लि

Rajasthan Board 10th Result: आज आनेवाला है 10वीं का रिजल्ट, जानें पिछले कुछ सालों में कौन से जिले रहे सबसे आगे

साल 2025 में कुल 10,71,460 ने 10वीं की परीक्षा दी थी. जिसमें से लगभग 1,002,453 छात्र पास हुए थे.  लड़िकयों का का पास प्रतिशत, 94.08% रहा था. जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.16% दर्ज किया गया था. सीकर 97.56% पास प्रतिशत के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा था

Rajasthan 10th Result 2026 Live: कौन जारी करेगा रिजल्ट

Rajasthan 10th Result 2026 Live: RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 की घोषणा बोर्ड सेक्रेटरी गजेंद्र सिंह राठौर और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे जारी किए जाएंगे.

Rajasthan 10th Result 2026 Live: ऑफलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

1.अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें.

2. RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें.

3. इसे 5676750 या 56263 पर भेजें.

4: राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी.

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: NDTV रिजल्ट चेकर पर जाकर देखें रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: NDTV पर एजुकेशन सेक्शन में जाकर भी नतीजे देखे जा सकते हैं. "बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026" पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर, नाम और दूसरी ज़रूरी जानकारी डालकर अपना नतीजे चेक कर लें.

Rajasthan Board 10th Result Live: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म

Rajasthan Board 10th Result Live:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ी तैयारी पूरी कर ली है. आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इस साल करीब 25 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे.

Rajasthan board Result 2026 : इन 4 वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकता है रिजल्ट

Rajasthan board Result 2026 : आज किसी भी वक्त राजस्थान का 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है. जैसी की आपको पता है रिजल्ट लिंक एक्टिवे होते ही एक साथ लाखों लोग रिजल्ट चेक करते हैं. ऐसे में वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है और सर्वर डाउन हो जाता है. इस स्थिति में हम आपको यहां पर 4 ऑप्शन दे रहे हैं, जहां से आप बिना किसी तकनीकी रुकावट के रिजल्ट देख सकते हैं. 

RBSE 10th Class Results 2026: पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

RBSE 10th Class Results 2026: पिछले साल,  क्लास 10 की परीक्षा में कुल 10.41 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. कुल पास परसेंटेज 93.03 परसेंट था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया था.

Rajasthan 10th Board Result: पिछले साल क्या था पास परसेंटेज?

Rajasthan 10th Board Result: राजस्थान बोर्ड (RBSE) क्लास 10 रिजल्ट 2025 का कुल पासिंग परसेंटेज 93.60% था.

Rajasthan Board Result 2026 Live Updates: SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Rajasthan Board Result 2026 Live Updates: छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं .

RBSE Class 10 Result: कैसे करें नतीजे चेक

RBSE Class 10 Result: RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लास 10 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्च चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर क्लास 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर डालें और "सबमिट" पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Rajasthan Board Result: 10वीं के बाद कब जारी होगा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?

Rajasthan 12th Board Result Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से कल यानी 24 मार्च को दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. तारीख को लेकर तमाम तरह की कंफ्यूजन के बाद खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बताया गया है कि दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री खुद रिजल्ट जारी करेंगे. वहीं इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख का भी ऐलान कर दिया. उन्होंने बताया है कि 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. यानी इसी महीने राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो जाएगा. 

RBSE Board Result 2026 Live: एक बजे जारी होगा रिजल्ट

RBSE Board Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 1 बजे रिजल्ट को घोषित करेगा. RBSE क्लास 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं.

आRajasthan Board Class 10 Result 2026 live: ज जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

Rajasthan Board Class 10 Result 2026 live: राजस्थान बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. राज्य के शिक्षा मंत्री ने कल ही रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी थी.

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट Digilocker पर कैसे देखें?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्र इन सरल स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पर देख सकते हैं:

डायरेक्ट लिंक

सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं.

साइन अप/लॉगिन

यदि नया अकाउंट बनाना है, तो मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करें. आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन संभव है.

इश्यूड डॉक्यूमेंट्स

लॉगिन के बाद ‘Issued Documents' सेक्शन में जाएं.

बोर्ड का सेलेक्शन

यहां सूची में से 'Board of Secondary Education, Rajasthan' को सिलेक्ट करें.

जानकारी दर्ज करें

अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें और रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्म तिथि भरें.

डाउनलोड करें

आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे. आप इन्हें PDF फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं.

Rajasthan board Result 2026 Live UPDATES : राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

इन 4 लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट

results.digilocker.gov.in 

www.ndtv.in 

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब? जानिए यहां Date

आज राजस्थान बोर्ड ने 10 वीं रिजल्ट डेट का एलान अपनी ऑफिशियल वेबसाइट X पर कर दिया है. अब लोगों के मन में सवाल है कि 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा. इसका जवाब आज शिक्षा मंत्री ने मीडियो से बातचीच करते हुआ दिया है. उन्होंने कहा कि संभावित रूप से हम 31 मार्च को 12वीं का भी परिणाम जारी कर देंगे.

RBSE 10 Board Result 2026 LIVE: पिछली बार लड़के और लड़कियों का Pass Percentage क्या था?

पिछला साल: जब बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट न केवल शानदार रहा था, बल्कि इसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी थी-

2025 के पासिंग प्रतिशत का गणित

कुल पास लड़कियां - 94.08%

कुल पास लड़के - 93.16%

इन आंकड़ों से साफ है कि बेटियों ने पढ़ाई के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था डिवीजन के हिसाब से भी परिणाम उत्साहजनक थे पिछले साल कुल 5,46,370 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी, जबकि 3,76,774 छात्र सेकेंड डिवीजन से पास हुए थे.

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: आ गई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तारीख, बोर्ड ने बताया कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने तारीखा का कर दिया एलान, कल होगा 10 वीं का रिजल्ट जारी. सोशल मीडिया पर दी जानकारी.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: कहां जाकर कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

RBSE 10th Result 2026 LIVE: स्टूडेंट्स RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. इसके अलावा NDTV रिजल्ट पोर्टल से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: ऑफलाइन भी देख सकते हैं रिजल्ट

RBSE 10th Result 2026 LIVE: एक बार नतीजे जारी होने के बाद आप उन्हें ऑफलाइन भी चेक कर सकते है. मोबाइल फोन पर SMS करके भी अपना रिजल्ट देखा जा सकता है.  RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें, इसे 5676750 या 56263 पर भेजें दे. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: 10 परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक हुईं थी.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: क्लास 10 परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक हुईं, जिसमें इस साल 10,68,078 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था. रिजल्ट घोषित होने के बाद, RBSE ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों को भेजेगा, और स्टूडेंट्स को ये वहां से हासिल करनी होगी.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज नहीं आएगा

 रिज़ल्ट 25 मार्च को घोषित होने की संभावना है, हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन बोर्ड की और से जारी नहीं किया गया है. ऐसा में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे RBSE की वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: इस दिन आ सकता है रिजल्ट

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब 25 मार्च को रिजल्ट आने की संभावना है. बोर्ड सूत्रों की और से पहले कहा गया था कि रिजल्ट 23 को आने वाला है. लेकिन अब इसे आज जारी नहीं किया जा रहा है.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: जल्द होंगे नतीजे जारी

RBSE 10th Result 2026 LIVE: बोर्ड की तरफ से रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद है की एक दो दिन में नतीजे जारी हो जाएंगे.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: नया एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा

RBSE 10th Result 2026 LIVE: कुछ ही घटों में राजस्थान 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा. जिसके बाद  1 अप्रैल से नया एकेडमिक सेशन शुरू हो जाएगा. 

RBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले 5 सालों में क्या रहा पास परसेंटेज

RBSE 10th Result 2026 LIVE:  5 साल के पास परसेंटेज ट्रेंड को देखा जाए तो साल 2021 में, पास परसेंटेज सबसे ज़्यादा 99.19 परसेंट रहा, जिसके बाद 2022 में यह घटकर 96.33 परसेंट रह गया. 2023 में यह रेट और गिरकर 92.35 परसेंट हो गया, और फिर 2024 में यह काफी सुधरकर 98.04 परसेंट हो गया. 

2025 में, पास परसेंटेज 93.6 परसेंट रहा था.

Rajasthan board Result 2026 : इन 4 वेबसाइट्स से चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, ये रहे डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज किसी भी वक्त जारी हो सकता है. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट डाउन होने पर इन 4 डायरेक्ट लिंक्स, डिजिलॉकर और SMS के जरिए अपना स्कोरकार्ड तुरंत चेक करें.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: स्कूल से हासिल करनी होगी मार्कशीट

RBSE 10th Result 2026 LIVE: स्टूडेंट्स ध्यान दें कि डिजिटल मार्कशीट प्रोविजनल हैं. उन्हें बाद में अपने स्कूल से राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026 की हार्ड कॉपी लेनी होगी,

RBSE 10th Result 2026 LIVE: स्कोरकार्ड ऑफलाइन कैसे देखें?

RBSE 10th Result 2026 LIVE: स्कोरकार्ड को ऑफलाइन भी चेक किया जा सकता है. 

स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें।

स्टेप 2: RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें

स्टेप 3: इसे 5676750 या 56263 पर भेजें।

स्टेप 4: राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी

RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट कितने बजे घोषित होगा?

RBSE 10th Result 2026 LIVE:  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) आज क्लास 10 का रिजल्ट घोषित करेगा. उम्मीद है कि नतीजे शाम तक जारी कर दिए जाएंगे. 

RBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजी लॉकर पर जाकर चेक करें नतीजे

RBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजी लॉकर पर जाकर भी राजस्थान बोर्ड क्लास 10th का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.  डिजीलॉकर ऐप खोलकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग करें. राजस्थान बोर्ड सर्च करें और क्लास 10 का लिंक चुनें .रिजल्ट आपके सामने होगा और यहां से आप अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: फोन पर भी चेक कर सकते हैं स्कोरकार्ड

RBSE 10th Result 2026 LIVE: फोन पर स्कोरकार्ड चेक किया जा सकता है. स्टूडेंट्स SMS से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए RJ10 रोल नंबर टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा SMS भेजते ही रिजल्ट आपके फोन में आ जाएगा.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए घोषित किए जाएगा रिजल्ट

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा. रिजल्ट को राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर जारी किया जाएगा. जहां जाकर छात्र अपने नतीजे देख सकेंगे.

RBSE 10th Result 2026 LIVE: 12 फरवरी से शुरू हई थी परीक्षा

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान में10वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थी. जो कि दो शिफ्ट में हुई थी. 

Rajasthan Board Result 2026 : राजस्थान में लिटरेसी रेट क्या है, जानिए यहां

Literacy rate in Rajasthan : राजस्थान, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और शौर्य के लिए जाना जाता है, अब विकास के नए आयाम छू रहा है. जब हम किसी राज्य की उन्नति की बात करते हैं, तो वहां की साक्षरता दर (Literacy Rate) और जनसंख्या का ढांचा सबसे महत्वपूर्ण मानक होते हैं. आइए जानते हैं कि शिक्षा के मोर्चे पर राजस्थान की क्या स्थिति है.

RBSE 10th Result 2026 Live Update: NDTV बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पेज के जरिए चेक करें नतीजे, जानें कैसे

RBSE 10th Result 2026 Live Update:  NDTV बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पेज के जरिए भी आप राजस्थान क्लास 10 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 1.NDTV.com पर एजुकेशन पेज पर जाएं और "बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026" लिंक पर क्लिक करें.

2.अपना बोर्ड और क्लास चुनें

3.अपना रोल नंबर, नाम और ज़रूरी डिटेल्स डालें, फिर सबमिट पर क्लिक करें

4.आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी , बिहार, यूपी, एमपी, झारखंड, हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट कब?

Board Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 23 मार्च 10वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा. ऐसे में अब बाकी राज्यों के रिजल्ट कब आएंगे ये जानने की उत्सुकता तेज हो गई है. तो चलिए जानते हैं यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड और हरियाणा बोर्ड के नतीजे कब जारी किए जाएंगे. 

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान क्लास 10 का रिजल्ट कैसे चेक करें

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE:  राजस्थान क्लास 10 का रिजल्ट नीचे बताई गई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर चेक किया जा सकता है

rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com