विज्ञापन

RBSE 8th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड ने क्यों रोका 2209 छात्रों का रिजल्ट? जानें कब जारी होगा इनका परिणाम

RBSE 8th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 घोषित. जानें क्यों रोका गया 2209 छात्रों का परिणाम और कब होगा जारी.

RBSE 8th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड ने क्यों रोका 2209 छात्रों का रिजल्ट? जानें कब जारी होगा इनका परिणाम
जिन 2,209 छात्रों का रिजल्ट रुका है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.

RBSE 8th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 8वीं के परिणाम आज जारी कर दिए हैं. इस साल का कुल पासिंग पर्सेंटेज 97.01% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 0.35% बेहतर है. जहां लाखों छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है, वहीं 2,209 परीक्षार्थियों के लिए यह समय थोड़ा चिंताजनक है क्योंकि बोर्ड ने फिलहाल उनका रिजल्ट रोक दिया है.

क्यों रोका गया 2209 छात्रों का रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के साथ ही यह खबर सामने आई कि दो हजार से ज्यादा छात्रों का परिणाम 'Withheld' कैटेगरी में रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, इसके पीछे मुख्य रूप से तकनीकी कारण (Technical reasons) और डेटा विसंगतियां हैं.

अक्सर ऐसे मामलों में छात्रों के रोल नंबर, आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंकों में त्रुटि या पोर्टल पर डेटा अपलोडिंग के समय आई तकनीकी खराबी जिम्मेदार होती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन छात्रों के डेटा की गहन समीक्षा की जा रही है और सुधार होते ही इनका परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा.

परीक्षा के मुख्य आंकड़े एक नजर में

इस साल 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 10,056 केंद्र बनाए गए थे.

  • कुल स्टूडेंट्स: 12,86,220
  • पास स्टू़डेंट्स: 12,45,735
  • कुल पासिंग परसेंटेज: 97.01%
  • Supplementary कैटेगरी में: 38,276 विद्यार्थी शामिल हैं

जुलाई में होगी पूरक परीक्षा

जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए हैं या जिन्हें 'Supplementary ' श्रेणी में रखा गया है, उनके पास एक और मौका है. बोर्ड ने घोषणा की है कि 8वीं की पूरक परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE 8th Result 2026, Rajasthan Board Class 8 Result, 2209 Students Result Withheld, RBSE Result Technical Issues, Shala Darpan 8th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com