विज्ञापन

RBSE 10 Board Result 2026: पिछली बार रिजल्ट क्या था, लड़के और लड़कियों का Pass Percentage क्या था? जानिए यहां

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म होगा. जानें पिछले साल (2025) का पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और टॉपर्स की पूरी लिस्ट.

RBSE 10 Board Result 2026: पिछली बार रिजल्ट क्या था, लड़के और लड़कियों का Pass Percentage क्या था? जानिए यहां
बेटियों ने पढ़ाई के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था डिवीजन के हिसाब से भी परिणाम उत्साहजनक थे.

Rajasthan Board Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 23 मार्च 10वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा. ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. रिजल्ट के इस तनावपूर्ण माहौल के बीच, पिछले साल (2025) के आंकड़ों पर नजर डालना दिलचस्प होगा. तो आइए जानते हैं पिछले साल पास लड़के और लड़कियों का परसेंटेज क्या था. 

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां से चेक करें रिजल्ट

पिछला साल: जब बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट न केवल शानदार रहा था, बल्कि इसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी थी-

2025 के पासिंग प्रतिशत का गणित
  • कुल पास लड़कियां - 94.08%
  • कुल पास लड़के - 93.16%

इन आंकड़ों से साफ है कि बेटियों ने पढ़ाई के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था डिवीजन के हिसाब से भी परिणाम उत्साहजनक थे पिछले साल कुल 5,46,370 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी, जबकि 3,76,774 छात्र सेकेंड डिवीजन से पास हुए थे

पिछले साल के 'सुपर-10' टॉपर्स

रिजल्ट आने से पहले हर छात्र के मन में टॉपर्स की लिस्ट देखने की जिज्ञासा होती है पिछले साल डीग की चंचल मेहरा ने 99.83% अंकों के साथ पूरे प्रदेश में परचम लहराया था आइए देखते हैं टॉप-10 की वह लिस्ट:

छात्र का नामजिला  प्रतिशत
चंचल मेहराडीग99.83%
भावना सुथारजैसलमेर99.67%
सर्वांग जैनअलवर  99.67%
 
हंसिका सहारनचूरू99.67%
नव्या गुप्ताजयपुर99.67%
आर्यन मंगलभरतपुर  99.67%
शीतल जांगिड़डीग99.50%
वंदना चौधरीबाड़मेर99.50%

वंदना तंवर

राशि प्रजापति

सीकर

जयपुर

99.50%

99.50%

छात्र क्या करें?

जैसे-जैसे रिजल्ट की तारीख करीब आ रही है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी साइट स्लो हो जाती है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें 2026 में भी यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लड़कियां अपनी बढ़त बरकरार रख पाती हैं या लड़के इस बार बाजी मारेंगे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com