विज्ञापन

RBSE 10th Result Out 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में चेष्टा शर्मा ने किया Top, इतने नंबर लाकर रचा इतिहास

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें चेष्टा शर्मा ने मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर सबका ध्यान खींच लिया.

RBSE 10th Result Out 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में चेष्टा शर्मा ने किया Top, इतने नंबर लाकर रचा इतिहास
Rajasthan Board 10th Result Toppers

Rajastha Board 10th Result Out 2026: इंतजार खत्म हो गया है और राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए ये बड़ा दिन रहा. रिजल्ट सामने आते ही हर तरफ चर्चा शुरू हो गई और छात्रों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली. कोई अपने नंबर चेक कर रहा है तो कोई दोस्तों और परिवार के साथ खुशी शेयर कर रहा है. इस साल मेरिट लिस्ट में  चेष्टा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है. चेष्टा ने 99.00% अंक प्राप्त किया है.  इस स्टूडेंट ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर अपने परिवार, जिले और पूरे राजस्थान का नाम रोशन कर दिया है और अब हर तरफ इसी सफलता की बात हो रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे तैयार हुआ रिजल्ट

इस बार कॉपी जांचने की प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड तरीके से पूरी की गई. पूरे राज्य में 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे, जहां से कॉपियां इकट्ठा कर जांच के लिए भेजी गईं. आंसर शीट की जांच में करीब 30,915 शिक्षकों को लगाया गया, ताकि रिजल्ट समय पर जारी हो सके.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
  • “RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें.

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Rajasthan Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

कम्पार्टमेंट परीक्षा अगस्त में

जो छात्र एक या ज्यादा विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका देगा. ये परीक्षा अगस्त 2026 में होगी, जिससे छात्र अपने नंबर सुधार सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com