विज्ञापन

QS Rankings भारत का बजा डंका! एशिया में दूसरी सबसे बड़ी ताकत बना देश, रिसर्च और पीएचडी फैकल्टी में चीन को भी पछाड़ा

रैंकिंग में रिसर्च और पीएचडी फैकल्टी के मामले में चीन को पछाड़ते हुए भारत के 5 संस्थान एशिया के टॉप-10 रिसर्च विश्वविद्यालयों में शामिल. IISc बेंगलुरु नंबर-1 पर काबिज.

QS Rankings भारत का बजा डंका! एशिया में दूसरी सबसे बड़ी ताकत बना देश, रिसर्च और पीएचडी फैकल्टी में चीन को भी पछाड़ा
वैश्विक संस्था के अनुसार, भारत का यह शानदार प्रदर्शन उच्च शिक्षा में सुधारों और बुनियादी नीतियों के कारण संभव हुआ है.

QS World University Rankings 2206 : इंटरनेशनल लेवल पर प्रसिद्ध संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) ने आज, 3 नवंबर 2026 को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स (एशिया) 2027 जारी कर दी है. इस लिस्ट में भारत एशिया महाद्वीप में दूसरा सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व करने वाला सेकेंड मोस्ट रिप्रजेंटेड हायर एजुकेशन सिस्टम (Second Most Represented Higher Education System) बनकर उभरा है. इस साल प्रतिष्ठित रैंकिंग में भारत के 34 नए यूनिवर्सिटी ने अपनी जगह बनाई है. तो चलिए जानते हैं किस संस्थान को क्या रैंकिंग मिली है.

रिसर्च के मामले में चीन को छोड़ा पीछे

ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, प्रति फैकल्टी मेंबर रिसर्च आउटपुट के मामले में भारत पूरे एशिया का नेतृत्व कर रहा है. एशिया की टॉप-50 यूनिवर्सिटीज में भारत के अकेले 27 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं, जो किसी भी अन्य देश से कहीं अधिक हैं. इतना ही नहीं, एशिया के टॉप-10 बेस्ट रिसर्च यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में भारत के 5 इंस्टीट्यूट्स शामिल हैं, जबकि मेनलैंड चीन (Mainland China) के केवल 3 यूनिवर्सिटी ही टॉप-10 में जगह बना पाए हैं.

प्रति फैकल्टी रिसर्च (Papers per Faculty) में एशिया के टॉप-10 में शामिल भारतीय संस्थान:

  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु स्कोर 100 | एशिया रैंक 1
  •  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास  स्कोर 100 | एशिया रैंक 3
  •  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली  स्कोर 100 | एशिया रैंक 7
  •  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की स्कोर 100 | एशिया रैंक 8
  •  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़  स्कोर 100 | एशिया रैंक 9

PhD फैकल्टी क्षमता में भारत की बादशाहत

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता बेहद असाधारण है. पीएचडी फैकल्टी (Staff with PhD) कैटेगरी में भारत के 15 विश्वविद्यालय कंबाइंड रूप से पहले स्थान पर रहे हैं, जो दूसरे सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाले देश (ईरान) की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com