विज्ञापन

वायरल NEET OMR शीट को NTA ने बताया AI-जनरेटेड, रिजल्ट में गड़बड़ी के दावे को किया खारिज

एजेंसी ने कहा कि ऑनलाइन वायरल हो रही OMR शीट NTA के रिकॉर्ड में मौजूद OMR शीट नहीं है. ये कैंडिडेट की अपनी आंसर शीट का डिजिटल रूप से बदला हुआ वर्शन है. जिसमें सिर्फ पहचान से जुड़े चीजों को बदला गया है.

वायरल NEET OMR शीट को NTA ने बताया AI-जनरेटेड, रिजल्ट में गड़बड़ी के दावे को किया खारिज
NTA ने नकली या AI से बनाए गए दस्तावेज जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

NEET-UG 2026 एग्जाम के दौरान उम्मीदवार की OMR आंसर शीट बदलने के दावे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने खारिज किया है. एजेंसी ने कहा है कि फोरेंसिक जांच में पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही असली आंसर शीट को AI से बनाया गया है. यह सफाई तब आई है जब ऑनलाइन ऐसे दावे सामने आए कि 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा देने वाले एक उम्मीदवार की जगह किसी दूसरे छात्र की OMR शीट अपलोड कर दी गई थी. जिससे गलत मूल्यांकन हुआ. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने NDTV से इस मुद्दे पर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के परिवार की ओर से दी गई अर्जी की मेरिट के आधार पर जांच की गई थी. जांच के लिए दी की OMR शीट नकली और AI से बनाई गई पाई गई. यह मामला उम्मीदवार अवनीश श्रीवास्तव से जुड़ा है.

रिजल्ट में नहीं होगा कोई बदलाव

सूत्रों ने कहा, "परिवार को लिखित जवाब भेजा गया है. असली OMR शीट की कॉपी भी साथ लगाई गई है. वहीं जो रिजल्ट था, वही रहने वाला है. क्योंकि रिजल्ट उम्मीदवार की असली आंसर शीट पर आधारित है."  एजेंसी के मुताबिक, कैंडिडेट के रोल नंबर के सामने रिकॉर्ड में मौजूद OMR शीट पर उसका सही नाम, माता-पिता के नाम, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान है. रिजल्ट उसी ओरिजिनल आंसर शीट के आधार पर था. हालांकि, ऑनलाइन जो इमेज सर्कुलेट हो रही है, वह "NTA के पास रिकॉर्ड में मौजूद OMR शीट नहीं है" बल्कि कैंडिडेट की अपनी आंसर शीट का डिजिटली बदला हुआ वर्शन है. जिसमें सिर्फ पहचान वाले हिस्से बदले गए थे."

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

सूत्रों ने कहा, "दो अलग-अलग उम्मीदवारों के बारकोड, बुकलेट नंबर और सभी 180 सवालों के मार्किंग पैटर्न एक जैसे नहीं हो सकते. NTA ने आगे कहा कि वायरल हो रही फोटो में दी गई पहचान, अजीत सिंह की है, उनके पिता का नाम लखन सिंह और मां का नाम रीना सिंह है. NEET-UG 2026 के लिए रजिस्टर किए गए किसी भी उम्मीदवार से मेल नहीं खाती है.

एजेंसी ने कहा, "पूरे उम्मीदवार डेटाबेस की जांच करने पर कोई मेल नहीं मिला. आंसर शीट में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है क्योंकि ऐसा कोई दूसरा उम्मीदवार है ही नहीं."

इसके साथ ही NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे जांच के लिए सिर्फ असली OMR शीट ही जमा करें और चेतावनी दी गई है कि नकली या AI से बनाए गए दस्तावेज जमा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें-UP Rojgar Mela 2026: इन जिलों में लग रहा है रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मिलेगी सीधी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA, NEET UG OMR Sheet, OMR Sheet Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com