विज्ञापन

UP Rojgar Mela 2026: इन जिलों में लग रहा है रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मिलेगी सीधी नौकरी

ध्यान रहे कि ये भर्तियां मुख्य रूप से संविदा और प्राइवेट सेक्टर के लिए हैं. इसलिए फॉर्म भरने और मेले में जाने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लीजिए.

UP Rojgar Mela 2026: इन जिलों में लग रहा है रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मिलेगी सीधी नौकरी
आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है, जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से पूरा कर सकते हैं.

UP Rojgar mela 2026 : अगर आप भी प्राइवेट या संविदा (Contractual) की नौकरी पाकर एक शानदार करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए यूपी रोजगार मेला लकी साबित हो सकता है. बता दें कि जुलाई के महीने में अब तक कई जगहों पर 'यूपी रोजगार मेला 2026' सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है, लेकिन जो युवा किसी वजह से चूक गए हैं, उनके पास अभी भी शानदार मौका है. कल यानी 20 जुलाई को हमीर में एक बार फिर रोजगार मेला लगने जा रहा है. इसके अलावा अगर आप जानना चाहते हैं कि रोजगार मेला किन जिलों, किस डेट को लगेगा, तो रोजगार मेला पूरा शेड्यूल यहां जानिए...

जिलों के अनुसार रोजगार मेले का शेड्यूल:

हमीरपुर में 20 जुलाई 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय हमीरपुर में कुल 50 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

लखनऊ में 21 जुलाई 2026

राजधानी के गवर्नमेंट आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेला लगेगा, जहां 220 पदों पर सीधी नौकरी का मौका मिलेगा.

महाराजगंज 21 जुलाई 2026

जिला रोजगार कार्यालय महाराजगंज में कुल 200 खाली पदों के लिए भर्ती की जाएगी.

भदोही में 21 और 28 जुलाई 2026 तक

संत रविदास नगर (भदोही) में डी.जे.डी. प्राइवेट आईटीआई ज्ञानपुर में 21 जुलाई को 160 पदों पर और फिर 28 जुलाई को 310 पदों पर भर्तियां होंगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस मेले में 10वीं, 12वीं पास युवाओं से लेकर अग्निवीर, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा होल्डर, एमबीए और आईटीआई पास कैंडिडेट्स तक के लिए गोल्डेन चांस हैं. फ्रेशर्स के लिए भी इस मेले में कई विकल्प हैं.

क्या है योग्यता?

रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है.

बिल्कुल फ्री है रजिस्ट्रेशन

बता दें कि चाहे आप जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से हों, या फिर एससी, एसटी, महिला या दिव्यांग उम्मीदवार सभी के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री (Free) रखा गया है. किसी तरह की आवेदन फीस देने की जरूरत नहीं है. 

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाना है.
  2. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'UP Rojgar Mela 2026 Apply Online' लिंक पर क्लिक करिए.
  3. अब अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालर रजिस्ट्रेशन पूरा करिए.
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करिए.
  5. इसके बाद फॉर्म में अपना नाम, पता, एकेडेमिक डिटेल्स जैसी सभी जरूरी जानकारी भरिए.
  6. अपनी साफ फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करिए.
  7. अंत में सब कुछ अच्छी तरह चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दीजिए और अब कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए.

इस बात का रखें खास ध्यान

ये भर्तियां मुख्य रूप से संविदा और प्राइवेट सेक्टर के लिए हैं. इसलिए फॉर्म भरने और मेले में जाने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें.

बता दें यह खास मेला रोजगार संगम (सेवायोजन पोर्टल) के जरिए आयोजित किया जा रहा है.

न कोटा, न दिल्ली... नवादा के अमूल ने घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर NEET UG 2026 में हासिल की सफलता...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com