विज्ञापन

20,000 महीना स्टाइपेंड, 125 हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम का मौका, NHAI में निकली 1,080+ इंटर्नशिप

NHAI ने विंटर इंटर्नशिप 2026-27 और ड्यूरेशन-बेस्ड इंटर्नशिप 2027 के लिए आवेदन मांगे हैं. चयनित छात्रों को ₹20,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड, 125 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम करने का मौका और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा.

20,000 महीना स्टाइपेंड, 125 हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम का मौका, NHAI में निकली 1,080+ इंटर्नशिप
NHAI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह अवसर अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए उपलब्ध है.

National Highway Authority Internship 2026 : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विंटर इंटर्नशिप 2026-27 और ड्यूरेशन-बेस्ड इंटर्नशिप 2027 के लिए आवेदन मांगें हैं. इस इंटर्नशिप के जरिए स्टूडेंट्स को देश की प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम करने और एक्सपीरिएंस्ड एक्सपर्ट से सीखने का मौका मिलेगा. साथ ही आपको स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. तो चलिए जानते हैं इस इंटर्नशिप योजना से कौन जुड़ सकता है, कौन आवेदन कर सकता है और स्टाइपेंड कितना दिया जाएगा. 

कौन कर सकता है आवेदन?

NHAI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह अवसर लास्ट ईयर के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए है. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इच्छुक उम्मीदलवार 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

इस इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 1,080 से अधिक स्टूडेंट्स को इंटर्नशि करने का मौका मिलेगा. सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को देशभर में संचालित 125 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा. 

मिलेगा 20,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड

इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को 20,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Success Story : मुंबई में 25 साल से ऑटो चला रहे पिता, बेटे ने NEET में 627 अंक लाकर KGMU में पाई MBBS सीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com