विज्ञापन

NEET में 9वीं रैंक हासिल करने वाले Gaurav Singh ने शेयर किया सफलता का मंत्र, बताया पढ़ाई करने का सही तरीका

Success Story: NEET UG 2026 परीक्षा में  9वीं रैंक हासिल करने वाले गौरव सिंह ने अपनी सफलता का मंत्र शेयर किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने इस एग्जाम की तैयारी की और सबसे ज्यादा किस चीज पर फोकस किया.

NEET में 9वीं रैंक हासिल करने वाले Gaurav Singh ने शेयर किया सफलता का मंत्र, बताया पढ़ाई करने का सही तरीका
नियमित रूप से रिविजन और लगातार मेहनत करने का फल मिलेगा: गौरव

Success Story: NEET UG 2026 परीक्षा में गौरव सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल की. गौरव सिंह के अनुसार लगातार पढ़ाई, अनुशासन, नियमित मॉक टेस्ट और लगातार रिवीजन के कारण ही वो ये रैंक हासिल कर पाए हैं. गौरव से जब उनकी सफलता का मंत्र पूछा गया तो गौरव ने कहा, उन्होंने घंटों तक पढ़ाई करने की जगह एक अनुशासित रूटीन को फॉलो किया. गौरव के अनुसार वो दिन में घंटों तक पढ़ाई करने के बजाय, हर दिन लगातार पढ़ाई करते थे. इसके अलावा मॉक टेस्ट पर भी फोकस किया, अपने शिक्षकों की बात मानी और लगातार रिवीजन करते रहे. इस रणनीति के कारण आज वो सफल हुए हैं.

बताया अपनी सफलता का मंत्र

जब गौरव सिंह से उनकी एग्जाम की तैयारी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने नीट एग्जाम के लिए कुल दो साल तक तैयारी की थी. पहली ही बार में NEET परीक्षा पास कर ली. नियमित रूप से रिविजन और लगातार मेहनत करने का फल मिला". गौरव ने नीट एग्जाम की तैयार करने वाले छात्रों को सलाह देते हुए कहा, "जितना हो सके रिविजन करें और जितनी हो सके उतनी मेहनत करनी चाहिए, छोटी-मोटी मुश्किलों से उबरने और लगातार बेहतर होते रहने के लिए आपको प्रेरित रहना चाहिए. अनुशासन बहुत जरूरी है. अनुशासन के साथ तैयारी करें, सभी टॉपिक पूरे करें और आपके स्कोर में सुधार जरूरी होगा".

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी किया है. पंजाब के आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल, दोनों ने 720 में से 715 मार्क्स हासिल किए. हालांकि, टाई-ब्रेकिंग क्राइटेरिया लागू होने के बाद गुप्ता को AIR 1 मिली, जबकि बंसल AIR 2 पर रहे. रिजल्ट के अनुसार, 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं. इनमें 93 प्रतिशत से ज़्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET परीक्षा देने वाले थे, जबकि 99 प्रतिशत उम्मीदवार 17 से 19 साल की उम्र के थे.

ये भी पढ़ें- राजस्थान को मिला नया 'पावर कपल': IAS पत्नी ने कैडर बदला तो IPS पति की सक्‍सेस स्‍टोरी कर रही ट्रेंड!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Neet Success Story, Success Story Examples
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com