विज्ञापन

राजस्थान को मिला नया 'पावर कपल': IAS पत्नी ने कैडर बदला तो IPS पति की सक्‍सेस स्‍टोरी कर रही ट्रेंड!

IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक-नायब तहसीलदार बनने के बाद अपने अंतिम प्रयास में UPSC में AIR 118 लाकर IPS बने.अब IAS पत्नी मुद्रा रहेजात राजस्‍थान कैडर में आई हैं.

राजस्थान को मिला नया 'पावर कपल': IAS पत्नी ने कैडर बदला तो IPS पति की सक्‍सेस स्‍टोरी कर रही ट्रेंड!
Success Story ips siddharth shrivastava ias mudra raheja rajasthan cadre
  • राजस्थान कैडर में IAS मुद्रा रहेजा और IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव का स्थानांतरण विवाह के आधार पर हुआ है
  • सिद्धार्थ श्रीवास्तव को UPSC के छठे प्रयास में सफलता हासिल हुई
  • मुद्रा रहेजा दो बार यूपीएससी परीक्षा में सफल रहीं और अब राजस्थान में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात हैं

राजस्‍थान को नया पावर कपल म‍िल गया है. आईएएस पत्‍नी ने दो बार यूपीएससी न‍िकाला तो वहीं आईपीएस पत‍ि ने यूपीएससी के ल‍िए दो-दो सरकारी छोड़ दी और उसके बाद यूपीएससी में पांच बार फेल हुए, मगर ह‍िम्‍मत नहीं हारी. अब पत्‍नी के तबादले पर पति की कामयाबी की पूरी कहानी चर्चा में आ गई है. 

दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी मुद्रा रहेजा, अपने पति और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव के साथ विवाह के आधार पर त्रिपुरा कैडर से राजस्थान कैडर में स्थानांतरित हुई हैं. IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव की सफलता की कहानी बेहद शानदार और प्रेरणादायक है. सिद्धार्थ ने IPS बनने के लिए न केवल मारुति सुजुकी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की नौकरी ठुकरा दी, बल्कि आबकारी निरीक्षक और नायब तहसीलदार जैसे पदों को भी छोड़ दिया. उन्होंने UPSC परीक्षा पास करने के लिए अपने छठे और अंतिम प्रयास तक अपनी कोशिश जारी रखी.

सिद्धार्थ श्रीवास्तव राजस्थान कैडर के 2024 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनकी पत्नी मुद्रा रहेजा 2025 बैच की IAS अधिकारी हैं और अब अपने पति के कैडर राजस्थान में ही सेवाएं देंगी. त्रिपुरा से राजस्थान स्थानांतरित होने के बाद मुद्रा रहेजा को सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणरत), चित्तौड़गढ़ के पद पर पहली पोस्टिंग मिली है. वहीं, सिद्धार्थ श्रीवास्तव वर्तमान में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में प्रशिक्षण ले रहे हैं.

IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव का जीवन परिचय

वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र के निवासी IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव का बचपन एक ऐसे माहौल में बीता, जहां शिक्षा और समाज सेवा को सर्वाधिक महत्व दिया जाता था. उनके भीतर संस्कारों और सीखने की ललक को जगाने में उनकी दादी का बहुत बड़ा योगदान रहा. पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले सिद्धार्थ ने वर्ष 2017 में देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT BHU से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा किया.  

यह भी पढ़ें-  IPS दिव्या तंवर: घर कब बजेगी शहनाई? मां बबीता तंवर ने NDTV को बताया पूरा प्लान

ips siddharth shrivastava

Success Story ips siddharth shrivastava ias mudra raheja rajasthan cadre

सिविल सेवा का सपना और शुरुआती कदम

B.Tech पूरा करने के बाद सिद्धार्थ को प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी में काम करने का बेहतरीन अवसर मिला. हालांकि, उनके मन में सिविल सेवा के माध्यम से समाज के लिए कुछ बड़ा करने का सपना था. इसीलिए उन्होंने इस कॉर्पोरेट नौकरी को ठुकरा दिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए.

ias love story mudra raheja rajasthan cadre transfer ips siddharth shrivastava

ias love story mudra raheja rajasthan cadre transfer ips siddharth shrivastava

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान शुरुआत में उन्हें कुछ असफलताओं का सामना भी करना पड़ा, लेकिन सिद्धार्थ ने हार नहीं मानी. अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और आबकारी निरीक्षक बने. इसके बाद भी उनकी लगन कम नहीं हुई और वर्ष 2020 में वे नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए. 

नायब तहसीलदार के रूप में कार्य करने के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने उनके जीवन को एक नया मोड़ दिया. एक पुलिस निरीक्षक द्वारा की गई उपेक्षा ने उन्हें यह अहसास कराया कि यदि समाज में बड़ा और सार्थक बदलाव लाना है, तो शीर्ष प्रशासनिक पद पर पहुँचना बेहद ज़रूरी है. 

Success Story ips siddharth shrivastava ias mudra raheja rajasthan cadre

Success Story ips siddharth shrivastava ias mudra raheja rajasthan cadre

छठे प्रयास में हासिल की AIR 118

इसी संकल्प के साथ वे दोबारा UPSC की तैयारी में जी-जान से जुट गए. यह उनका छठा और अंतिम प्रयास था. अपनी अटूट लगन और मेहनत के दम पर उन्होंने इस अंतिम प्रयास में पूरे भारत में 118वीं रैंक हासिल की और IPS अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया. 

यह भी पढ़ें- IAS Love Story: आईएएस मुद्रा रहेजा 2500 KM दूर से राजस्थान आईं, बैचमेट IPS से की लव मैरिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, IPS, IAS, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com