विज्ञापन

NEET UG 2026: वाराणसी के आर्यन दुबे बने उत्तर प्रदेश के स्टेट टॉपर, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 7

Aryan Dubey NEET Topper : वाराणसी के आर्यन दुबे ने नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर उत्तर प्रदेश में टॉप किया है. जानिए उनकी सफलता की कहानी.

NEET UG 2026: वाराणसी के आर्यन दुबे बने उत्तर प्रदेश के स्टेट टॉपर, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 7
इस ऐतिहासिक और उल्लेखनीय उपलब्धि पर आर्यन दुबे के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनकी मां ने कहा मेरी पहचान अब यह है कि मैं आर्यन की माँ हूं." 

NEET UG 2026 UP Topper Aryan Dubey: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नीट यूजी 2026 के परिणामों में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आर्यन दुबे ने इतिहास रच दिया है. देशभर के लाखों परीक्षार्थियों के बीच आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर उत्तर प्रदेश का स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. आर्यन वाराणसी के डीपीएस (Delhi Public School) के स्टूडेंट हैं. इसके अलावा वाराणसी से 5 और स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया रैंक में अपनी जगह बनाई है.

मा बोलीं- "आज मेरी पहचान आर्यन से है"

इस ऐतिहासिक और उल्लेखनीय उपलब्धि पर आर्यन दुबे के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनकी मां ने कहा मेरी पहचान अब यह है कि मैं आर्यन की माँ हूं." 

बेटे की यह सफलता उनके परिवार और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद गर्व का क्षण है. आर्यन की यह कामयाबी उनके जीवन में आने वाली अनेक सफलताओं की एक मजबूत नींव मानी जा रही है.

आर्यन का सफलता का मंत्र

अपनी इस शानदार सफलता पर उत्तर प्रदेश के स्टेट टॉपर आर्यन दुबे ने कहा, " नीट यूजी  2026 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है. इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी. आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित करते रहे. मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया."

बता दें कि 16 जुलाई को एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें 11.21 लाख स्टूडेंट सबसे कठिन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को पास किया है. नीट 2026 के रिजल्ट में सबसे ज्यादा स्टूडेंट यूपी से हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर इतिहास रच दिया है. वहीं,  पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूर से पहली रैंक हासिल किया है.

यह भी पढ़ें- टॉपर पांशुल बंसल ने बताया NEET UG की तैयारी का मंत्र, इन किताबों की मदद से मिली इतनी बड़ी सफलता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Result, NEET UG 2026 Result And Rank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com