विज्ञापन

RE-NEET UG Paper Analysis : नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर पहले से आसान या कठिन था? जानिए एक्सपर्ट से

NEET UG री-एग्जाम 2026 का पेपर कैसा था? जानिए एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का पूरा एनालिसिस. फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कहां उलझे छात्र और क्या रहा पेपर का डिफिकल्टी लेवल, जानिए यहां.

RE-NEET UG Paper Analysis : नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर पहले से आसान या कठिन था? जानिए एक्सपर्ट से
केमिस्ट्री का पेपर पारंपरिक ढर्रे से थोड़ा अलग और नए पैटर्न पर आधारित दिखा.

NEET UG Re-Exam 2026: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का री-एग्जाम (RE-NEET UG 2026) समाप्त हो चुका है. परीक्षा देने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार का पेपर आसान था या कठिन? क्या इस बार स्कोर करना आसान होगा? एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक, इस बार का प्रश्नपत्र नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के नियमों के तहत तैयार किया गया था. पेपर में छात्रों के रटने की क्षमता के बजाय उनके विषय-ज्ञान, एनालिसिस पावर और लॉजिकल थिंकिंग की कड़ी परीक्षा ली गई. एक्सपर्ट का मानना है कि मुख्य नीट-यूजी 2026 परीक्षा के मुकाबले इस री-एग्जाम का पेपर काफी बेहतर और स्टैंडर्ड लेवल का था.

आइए जानते हैं Subject-wise कैसा रहा पेपर का लेवल

1. फिजिक्स (Physics): फॉर्मूला रटने वालों को हुई मुश्किल

एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इस बार फिजिक्स के पेपर में सीधे फॉर्मूला या फैक्ट्स पर आधारित सवाल गायब थे. पेपर काफी बैलेंस्ड लेकिन हाई लेवल का था.

इन टॉपिक्स से आए दमदार सवाल

मॉडर्न फिजिक्स, हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स और इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से काफी अच्छे सवाल पूछे गए.

यहां उलझे छात्र

सेमीकंडक्टर फिजिक्स में जेनर-डायोड (Zener Diode) को सीरीज-कनेक्शन में देखकर छात्र हैरान रह गए. इसके अलावा 'करंट इलेक्ट्रिसिटी' में टेंपरेचर कॉएफिशिएंट ऑफ रेजिस्टेंस और 'मॉडर्न फिजिक्स' में फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट से जुड़े मल्टी-कांसेप्चुअल सवाल मेधावी छात्रों के बीच चर्चा का विषय बने रहे.

720/720 का रास्ता मुश्किल

यूनिट्स एंड डाइमेंशंस से भी लीक से हटकर सवाल पूछे गए. निश्चित तौर पर फिजिक्स के कुछ कठिन सवाल छात्रों को फुल स्कोर 720 में से 720 लाने से रोक सकते हैं.

2. केमिस्ट्री (Chemistry): स्टेटमेंट वाले सवालों का रहा बोलबाला

केमिस्ट्री का पेपर पारंपरिक ढर्रे से थोड़ा अलग और नए पैटर्न पर आधारित दिखा. इसमें फिजिकल, इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक तीनों ही सेक्शन से स्टेटमेंट-बेस्ड और कॉलम-मैचिंग सवाल अच्छे खासे पूछे गए.

फिजिकल केमिस्ट्री

इसमें केमिकल-काइनेटिक्स, केमिकल-थर्मोडायनेमिक्स और इलेक्ट्रोकेमेस्ट्री से हमेशा की तरह पारंपरिक सवाल ही आए.

इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री

इस सेक्शन में कोऑर्डिनेशन कंपाउंड और डी-ब्लॉक एलिमेंट्स से जुड़े सवालों का दबदबा देखने को मिला.

ऑर्गेनिक केमिस्ट्री

आमतौर पर 'आइडेंटिफिकेशन ऑफ कंपाउंड' से सीधे सवाल आते थे, लेकिन री-नीट 2026 में यहां से भी घुमावदार और मल्टी-कांसेप्चुअल सवाल पूछे गए.

3. बायोलॉजी (Biology): एनसीईआरटी (NCERT) ने दी बड़ी राहत

बायोलॉजी का पेपर देने वाले छात्रों के चेहरे खिले नजर आए. एक्सपर्ट के अनुसार, बायोलॉजी का पूरा प्रश्नपत्र पूरी तरह से NCERT की किताबों पर आधारित था. यही वजह रही कि छात्रों को बायोलॉजी के सवालों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और इस सेक्शन ने छात्रों का काफी समय बचाया.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Re-Exam Live: ''पेपर बहुत अच्छा था, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी, कुल मिलाकर अच्छा अनुभव रहा''

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com