विज्ञापन

NEET Paper Leak Case: पेपर लीक का वो '60 पेज' का सबूत, जिसने हिला दी पूरी परीक्षा!

NEET Paper Leak Case: परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर वायरल हुई 60 पेज की वो सीक्रेट PDF फाइल सामने आई, जिसमें केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवाल-जवाब हूबहू मैच हुए.

NEET Paper Leak Case: पेपर लीक का वो '60 पेज' का सबूत, जिसने हिला दी पूरी परीक्षा!
NDTV के पास PDF फाइल मौजूद है. बताया जा रहा है कि इसी फाइल को अहम सबूत मानते हुए NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था.

NEET परीक्षा विवाद में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी यानी वो 'जादुई' PDF फाइल सामने आ गई है, जिसने परीक्षा के आयोजन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वही 60 पन्नों की फाइल है, जिसे परीक्षा से ठीक पहले व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया गया था.

व्हाट्सएप पर आया और खुल गया राज

जांच सामने आया कि यह PDF फाइल सीकर के एक PG संचालक को व्हाटसअप (WhatsApp) पर मिली थी. इसके बाद शिकायतकर्ता शशिकांत सुथार ने अपने एक साथी के जरिए इस फाइल का मिलान कराया. जांच में सामने आया कि इस PDF में मौजूद सवाल असली NEET परीक्षा से मैच हो रहे थे. खास तौर पर केमिस्ट्री के 45 और बायोलॉजी के 90 सवाल हूबहू मिलने का दावा किया गया.

NDTV के पास PDF फाइल मौजूद है. बताया जा रहा है कि इसी फाइल को अहम सबूत मानते हुए NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था. वहीं CBI भी अपनी जांच में इसी PDF फाइल को एक महत्वपूर्ण कड़ी मानकर आगे बढ़ रही है.

PDF फाइल में सवालों के साथ जवाब लिखे दिखाई दे रहे हैं. इससे यह आशंका और मजबूत हुई कि परीक्षा से पहले ही चुनिंदा लोगों तक पूरा कंटेंट पहुंच चुका था.

यह भी पढ़ेंNDTV Exclusive: मकान मालिक ने दिखाया पर्चा, फिर सवाल किए मैच...टीचर शशिकांत सुथार ने ऐसे किया NEET पेपर लीक का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak PDF File, NEET UG Exam Cancelled, Leaked NEET Question Paper WhatsApp, CBI NEET Investigation Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com