नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) देशभर के 5,453 केंद्रों और विदेश के 13 शहरों में रविवार, 4 मई को नीट (यूजी) परीक्षा आयोजित करने जा रही है. इस वर्ष परीक्षा में 22.7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. सभी केंद्रों पर आज सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल की गई, ताकि परीक्षा सुरक्षित और सुचारू रूप से आयोजित की जा सके.
एनटीए ने परीक्षा से संबंधित भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाने वाले 165 से अधिक टेलीग्राम चैनलों और 32 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कार्रवाई एनटीए की "सस्पिशियस क्लेम्स पोर्टल" पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है. यह कार्रवाई गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ मिलकर की गई है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज:
- एडमिट कार्ड: प्रिंट आउट के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लगी हुई
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ: वही फोटो जो आवेदन फॉर्म पर लगाई थी
- वैलिड आईडी प्रूफ: पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड आदि
- PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो): बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र
महत्वपूर्ण निर्देश:
- एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा
- आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है
नीट यूजी परीक्षा के लिए ड्रेस कोड:
1. कपड़े: लाइट कलर के आधी बाजू के कपड़े पहनें
2. जूते: स्लिपर या लो हील की सैंडल पहनें, जूते नहीं
3. आभूषण: झुमके, नाक की अंगूठी, पेंडेंट और अन्य सजावटी सामान से बचें
4. धातु की वस्तुएं: घड़ी, कंगन और किसी भी धातु की वस्तु पहनकर जाने की अनुमति नहीं है
5. पारंपरिक या धार्मिक पोशाक: परीक्षा केंद्र पर पारंपरिक या धार्मिक पोशाक न पहनें
6. महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष सलाह
- ब्रोच, फूल, बैज या जींस न पहनें
- सादगीपूर्ण और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें
गुजरात के राजकोट से सामने आए एक मामले में, जहां कथित तौर पर पैसे लेकर मार्क्स बढ़ाने का दावा किया गया था, गुजरात सरकार द्वारा उचित कार्रवाई की जा चुकी है.
इसी तरह, ओडिशा में भी पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, जो छात्रों को धोखा देने की कोशिश कर रहे थे. सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
एनटीए ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या संस्था के झांसे में न आएंय. परीक्षा या दाखिले को प्रभावित करने का दावा करने वाले मध्यस्थों से दूर रहें. केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें.
एनटीए ने कहा है कि जो भी व्यक्ति या समूह छात्रों को धोखे में रखकर मेडिकल सीट दिलाने का झूठा वादा करेगा, उसके खिलाफ "पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स प्रिवेंशन) एक्ट" के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं