विज्ञापन

पहली कोशिश में बड़ी सफलता! NEET UG 2026 के टॉप स्कोरर्स में फ्रेशर्स का दबदबा

नीट-यूजी 2026 में इस बार फ्रेशर्स का दबदबा देखने को मिला है. एनटीए के अनुसार, 720 में से 690 से अधिक अंक 138 उम्मीदवारों ने हासिल किए हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार नीट-यूजी परीक्षा दी है.

पहली कोशिश में बड़ी सफलता! NEET UG 2026 के टॉप स्कोरर्स में फ्रेशर्स का दबदबा
एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल  1,36,939 सीट उपलब्ध हैं.

नीट-यूजी 2026 में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था. इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. ये उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध स्नातक कोर्स  में प्रवेश के पात्र बने हैं. वहीं एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने रीनीट-यूजी 2026 के रिजल्ट के आंकड़ों का विश्लेषण किया. उन्होंने बताया कि टॉप रैंकर्स की सूची में फ्रेशर्स का दबदबा है. फ्रेशर्स का मतलब ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने ये एग्जाम पहली बार दिया है. वहीं बार-बार नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा में देने वाले उम्मीदवार टॉप रैंकर्स में अपना स्थान नहीं बना पाए हैं. 

फ्रेशर्स का रहा जलवा

देव शर्मा ने बताया कि 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 138 उम्मीदवार हैं. इन 138 उम्मीदवारों में से 93% उम्मीदवार ऐसे हैं, जो नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा में पहली बार शामिल हुए थे. संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो 138 टॉपर्स में से 128 टॉपर्स फ्रेशर्स है और इन सभी की उम्र लगभग 17 साल से 19 साल के बीच है.

एनटीए के अनुसार, 720 में से 690 से अधिक अंक 138 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवा हैं जिन्होंने पहली बार नीट-यूजी परीक्षा दी है. वहीं, 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच हैं. एनटीए के अनुसार, 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए. 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैंय 90,780 उम्मीदवारों के अंक 500 से अधिक रहे.

जल्द शुरू होदी दाखिले की प्रक्रिया

बता दें कि एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल  1,36,939 सीट उपलब्ध हैं. इनमें से लगभग 56,000 सीट सरकारी कॉलेजों में हैं और करीब 52,000 सीट निजी कॉलेजों में हैं. इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

ये भी पढ़ें-NEET कटऑफ में 69 अंकों का रिकॉर्ड उछाल; 720 में से 213 नंबर भी नहीं ला पाए 10 लाख से ज्यादा छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Exam 2026, NEET 2026 Admission, NEET Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com