NEET UG Counselling 2026 में Round-1 के तहत Float ऑप्शन चुनने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने डॉक्यूमेंट अपलोड करने की डेडलाइन जारी कर दी है. MCC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, Round-1 में सीट मिलने के बाद Float ऑप्शंस चुनने वाले कैंडिडेट्स को 31 अगस्त तक कई जरूरी प्रोसेस पूरी करनी होंगी. आइए जानते हैं डिटेल में...
फिजिकल रिपोर्टिंग 31 अगस्त तक
नोटिस के मुताबिक, Freeze कैंडिडेट्स के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है. वहीं, जो उम्मीदवार अपग्रेडेशन चाहते हैं और Float ऑप्शन चुनना चाहते हैं, वे 31 अगस्त दोपहर 12 बजे तक अपनी इच्छा दर्ज कर सकते हैं.
इसके बाद Float कैंडिडेट्स को 31 अगस्त दोपहर 2 बजे तक अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. इंस्टीट्यूट्स की ओर से डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन की जाएगी और जिन उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स में कोई कमी पाई जाएगी, उनकी लिस्ट 31 अगस्त शाम 4 बजे तक जारी की जाएगी.
संस्थानों को दस्तावेज सत्यापन और किसी भी प्रकार की विसंगति (Discrepancy) दर्ज करने के लिए 31 अगस्त शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है. MCC ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए दस्तावेजों में गलती सुधारने का एक लास्ट चांस भी दिया है. जिन कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स में कमी पाई जाएगी, वे 31 अगस्त रात 11:59 बजे तक रिवाइज्ड डॉक्यूमेंट्स दोबारा अपलोड कर सकते हैं.
कमेटी ने स्पष्ट किया है कि अगर कैंडिडेट तय समय के भीतर सही दस्तावेज जमा नहीं करते हैं तो उनकी अलॉटेड सीट रद्द की जा सकती है. नोटिस के अनुसार, संस्थानों को 01 सितंबर 2026 सुबह 11 बजे तक उम्मीदवार के प्रवेश को Confirm या Cancel करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार 01 सितंबर दोपहर 12:30 बजे के बाद अपने लॉगिन के माध्यम से एडमिशन स्टेटस देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें- परीक्षा पूरी न कर पाने वाले उम्मीदवारों से NBEMS ने मांगी माफी, 5 सितंबर को होगा रि-एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं