NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) 2026 का हॉल टिकट कुछ ही दिनों में जारी करने वाली है. उम्मीद है की अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड संस्था की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. जो भी छात्र इस साल NEET UG 2026 परीक्षा देने जा रहे हैं, वो एडमिट कार्ड जारी होने पर इसे डाउनलोड कर लें. बता दें कि इस साल NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगा. NEET UG एडमिट कार्ड 2026 के साथ-साथ, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एक वैध सरकारी पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी साथ लेकर जाएं.
क्या होती है NEET UG परीक्षा
NEET UG परीक्षा,एक समान राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होते हैं, वो देशभर के मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. NEET UG परीक्षा में आए अंकों के हिसाब से कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है.
NEET UG परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. प्रश्न पत्र में 180 सवाल होते हैं और हर किसी का जवाब देना अनिवार्य होता है. इस परीक्षा का कुल अवधि 180 मिनट की होती है.
नकल रोकने के लिए उठाए सख्त कदम
NEET UG 2026 परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल न हो सके, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने खास इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जूते की जगह उम्मीदवारों को सैंडल या चप्पल पहनने और आधी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं