राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने परीक्षा परिणामों की घोषणा में पारदर्शिता लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जेईई-मेन, 2026 (JEE-Main 2026) जनवरी और अप्रैल सेशन की सभी शिफ्टों के महत्वपूर्ण आंकड़ों की विस्तृत जानकारी जारी की है. इससे पूर्व एनटीए-नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेन परीक्षा के इतिहास में इस प्रकार के आंकड़े जारी नहीं किए गए. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनटीए-नई दिल्ली की ओर से जारी की गई 48-पेजों की एक रिपोर्ट में जनवरी-सेशन की 10-शिफ्टों और अप्रैल-सेशन की 9-शिफ्टों में सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या, 100 परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या तथा 99.9992186/99.9991143/-परसेंटाइल से 0.0000000-परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी दी गई है.
देव शर्मा ने बताया कि एनटीए-नई दिल्ली की और से साझा की गई जानकारी के अनुसार जनवरी-शिफ्ट में औसतन 1 लाख 34 हजार विद्यार्थी प्रति शिफ्ट और अप्रैल-शिफ्ट में 1 लाख 24 हजार विद्यार्थी हर शिफ्ट में शामिल हुए थे. जनवरी सेशन में 10 हजार विद्यार्थी हर शिफ्ट अधिक सम्मिलित हुए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या बदल गई है 100 परसेंटाइल विद्यार्थियों की संख्या?
देव शर्मा ने बताया आंकड़ों के अनुसार 28 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है. जबकि परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के दौरान जारी किए गए आंकड़ों में 100 परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 26 थी. लेकिन इन आंकड़ों से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि 2-विद्यार्थी ऐसे हैं जो जनवरी और अप्रैल-सेशन दोनों में शामिल हुए और दोनों सेशंस में ही 100 परसेंटाईल प्राप्त किया है.
अप्रैल, शिफ्ट-1 से रहे 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवार
देव शर्मा ने जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया कि 5 अप्रैल की शिफ्ट 1 में सर्वाधिक 4 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है. 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की शिफ्टवार संख्या इस प्रकार है-
शिफ्ट- 1 में 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या-
1) 5-अप्रैल शिफ्ट- 1/4-विद्यार्थी
2) 2-अप्रैल शिफ्ट-2/3-विद्यार्थी
3) 24-जनवरी शिफ्ट-2/3-विद्यार्थी
4) 4-अप्रैल शिफ्ट-1/2-विद्यार्थी
5) 6-अप्रैल शिफ्ट-1/2-विद्यार्थी
6) शेष सभी 14-शिफ्टों में प्रत्येक से/1-विद्यार्थी
दो विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने जनवरी तथा अप्रैल सेशन दोनों में ही 100-परसेंटाइल प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें-JEE Main के 26 टॉपर्स में अकेली लड़की, जानिए कौन है Mallavarapu Aasna और कैसे की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं