विज्ञापन

NEET Re-Exam: दोबारा कब होगी NEET UG 2026 की परीक्षा? शिक्षा मंत्री ने देर शाम NTA के अफसरों के साथ की बैठक

NEET Re-Exam: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हुई इस बैठक के दौरान नीट एग्जाम दोबार करवाने को लेकर भी चर्चा हुई. इस बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

NEET Re-Exam: दोबारा कब होगी NEET UG 2026 की परीक्षा? शिक्षा मंत्री ने देर शाम NTA के अफसरों के साथ की बैठक
3 मई को हुई NEET परीक्षा पपेर पत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी.

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर देश भर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच गुरुवार रात को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. नए सिरे से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)- स्नातक आयोजित करने की तैयारियों को लेकर ये समीक्षा बैठ काफी देर तक चली. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई.

इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. यह बैठक एनटीए द्वारा परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों के बाद तीन मई की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा किये जाने के बाद हुई है.

कब होगी 'री-नीट' परीक्षा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हुई इस बैठक के दौरान नीट एग्जाम दोबार करवाने को लेकर भी चर्चा हुई. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 'री-नीट' परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. 

सूत्रों के मुताबिक, MBBS कोर्स के नए एकेडमिक सेशन में किसी भी तरह की देरी नहीं की जाएगी. ऐसे में रिवाइज्ड परीक्षा जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में होने की संभावना है. 

बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 3 मई को हुई परीक्षा को पपेर पत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया. 23 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था.  सरकार ने ‘अनियमितताओं' की जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपा है. इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Exam, NEET UG Education Minister, NTA NEET UG Re-Exam Date, NEET UG Re-Exam Month, NEET UG Re-Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com