NTA Vacancy 2026 : देश की प्रमुख परीक्षा एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने न्यू दिल्ली हेड-क्वार्टर के लिए जनरल मैनेजर- टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशंस (GM-TCNO) पद के लिए भर्ती निकाली है.यह उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर हो सकता है, जिनके पास बड़े स्तर पर मल्टी-साइट ऑपरेशंस का नेतृत्व करने का एक्सपीरिएंस है. इसके अलावा और क्या चाहिए इस पद के लिए आइए जानते हैं विस्तार से...
क्या चाहिए योग्यता
- B.E./B.Tech या ग्रैज्यूएशन डिग्री के साथ MBA/PGDM (Operations या General Management) होना चाहिए.
- इसके अलावा कम से कम 12 साल का ऑपरेशंस अनुभव और 200 से अधिक साइटों के नेटवर्क के मैनेजमेंट में 5 साल का वरिष्ठ नेतृत्व अनुभव होना जरूरी है.
- आयु सीमा के लिए NTA ने उम्मीदवारों की आयु 55 साल से कम होना डिजायरेबल बताया है.

क्या होगी जिम्मेदारी
NTA के अनुसार, इस पद के लिए सिलेक्टेड अधिकारी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देशभर में होने वाले एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षाओं का बिना किसी अड़चन के सफलतापूर्वक संपन्न कराना. इसके लिए तकनीक, सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के उच्च मानकों को बनाए रखना जरूरी होगा.
एजेंसी चाहती है कि परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसलिए केंद्रों की साफ-सफाई, एक्सेसबिलिटी (Accessibility) और अन्य जरूरी मैनेजमेंट की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.
इस पद की एक और अहम भूमिका देश के टियर-3, टियर-4 और एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्स्ट तक एग्जाम सेंटर्स के नेटवर्क का विस्तार करना है. इससे छात्रों को परीक्षा के लिए लंबी यात्राओं से राहत मिल सकेगी और सेंटर अलॉटमेंट अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.
इस भर्ती से जुड़ी डिटेल जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें-
नोटिफिकेशन
Notice_20260725210603 by subhasinit
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं