विज्ञापन

NEET से ठीक पहले हुआ मां का एक्सीडेंट, बेटा ले आया 39वीं रैंक: नीट की दो कहानियां

NEET Inspiring Success Stories: नीट रिजल्ट के बाद संघर्ष की कुछ ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं. सीकर में जहां एक किसान के बेटे ने 11वीं रैंक हासिल कर नाम रौशन किया है, वहीं पटना के रणवीर ने मां को अपनी सफलता का क्रेडिट दिया.

NEET से ठीक पहले हुआ मां का एक्सीडेंट, बेटा ले आया 39वीं रैंक: नीट की दो कहानियां
NEET में संघर्ष की दो कहानियां

NEET Inspiring Success Stories: राजस्थान के सीकर में कोचिंग करके अभिलाष ने वो कर दिखाया है जो लाखों छात्र सपना देखते हैं. नीट 2026 के रिजल्ट में अभिलाष ने ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की है. अभिलाष के पिता किसान हैं, जो खेतों में दिन-रात मेहनत करते हैं और इसी से होने वाली कमाई से उन्होंने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाया. घर की आर्थिक तंगी के बावजूद अभिलाष ने हार नहीं मानी. सीकर में ही रहकर कोचिंग की और पहले प्रयास में ही टॉप 20 में जगह बना ली. उनकी कहानी पूरे प्रदेश और देश के तमाम युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. वहीं एक कहानी बिहार के पटना से कोटा आकर तैयारी करने वाले रणवीर की भी है, जिनकी सफलता के पीछे उनकी मां का त्याग छिपा है. 

गांव और शहर दोनों में खुशी का माहौल

अभिलाष की इस सफलता के बाद सीकर में हर तरफ, गांव से लेकर शहर में सिर्फ यही चर्चा है कि किसान का बेटा डॉक्टर बनेगा. लोग उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं और अभिलाष की इस सफलता की खूब तारीफ हो रही है. उनके गांव के लोगों का कहना है कि उन्हो साबित कर दिया कि संसाधन कम हों तो भी लगन से सब मुमकिन है.

पटना के रणवीर को मिला मां का आशीर्वाद

दूसरी कहानी की बात करें तो ये कोटा में तैयारी करने वाले पटना के रणवीर की है, जिन्होंने नीट री-एग्जाम में AIR-39 हासिल कर अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है. उनकी इस रैंक के पीछे एक मां का त्याग छिपा है. एग्जाम से ठीक 2 दिन पहले रणवीर की मां बेटे का एग्जाम सेंटर देखने जा रही थीं, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया. रास्ते में टेम्पो पलट गया और उनके सिर में गहरी चोट आ गई. 

एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने उनकी मां को आराम की सलाह दी, लेकिन एग्जाम वाले दिन मां ने दर्द की परवाह नहीं की. पट्टी बंधे सिर के साथ वो बेटे को सेंटर पर छोड़ने पहुंचीं. रणवीर कहते हैं- "मां को उस हालत में देखकर लगा, अब फेल नहीं हो सकता." अब रिजल्ट आने के बाद जब उनकी 39वीं रैंक आई तो रणवीर की आंखें भर आईं. उन्होंने कहा "ये रैंक मेरी नहीं, मेरी मां की मेहनत और जज्बे की है."

ये भी पढ़ें - लीक होने वाले NEET एग्जाम में आए थे सिर्फ 696 नंबर, री-नीट में आर्यन गुप्ता ने ऐसे पाई AIR-1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Success Story, Farmer Son Success Story, Success Story In Hindi, NEET Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com