विज्ञापन

NEET री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक हो सकता है जारी: सूत्र

भारत में 5,440 और विदेशों में 14 केंद्रों पर NEET 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित हुआ था. इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. जो कि अपने रिजल्ट के इंतजार में बैठे हैं.

NEET री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक हो सकता है जारी: सूत्र
21 जून को हुआ था नीट री-एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 20 जुलाई तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट के नतीजे घोषित कर सकती हैं. NTA के बड़े सूत्रों ने NDTV को बताया कि NTA 20 जुलाई तक NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. अधिकारियों ने कहा, "हम एकेडमिक साइकिल में कोई रुकावट नहीं डालना चाहते और जल्द से जल्द नतीजे जारी करना चाहते हैं. हम 20 जुलाई की समय-सीमा पर विचार कर रहे हैं." बता दें कि 3 मई को NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद 21 जून को NEET UG 2026 री-एग्जाम हुआ था. भारत में 5,440 और विदेशों में 14 केंद्रों पर NEET 2026 री-एग्जाम आयोजित किया गया था. इस परीक्षा में 20 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे.

25 जून को जारी हुई है प्रोविजनल आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 जून को NEET की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी.  आंसर की में आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 28 जून तक खुली रही थी. प्रोविजनल आंसर की के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी फाइलन आंसर की जारी करेगी. इसके बाद रिजल्ट को जारी किया जाएगा. 25 जून को जारी एक नोटिस में NTA ने कहा था कि NEET की फाइनल आंसर की जल्द जारी करने की कोशिश है. NEET UG 2026 का रिज़ल्ट भी जल्द से जल्द घोषित करना है. बता दें कि पिछले साल, 4 मई को आयोजित परीक्षा के लिए NEET के नतीजे 14 जून को घोषित किए गए थे. जबकि  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 21 जुलाई को NEET काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी.

रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन उम्मीदवारों ने NEET यूजी एग्जाम पास किया होगा, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेज की सीट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम के जो सवाल हटाए जाएंगे, कैसे मिलेंगे उनके नंबर? जारी होने वाला है रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Result, NEET UG Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com