विज्ञापन

NTA की कमान बड़े काबिल हाथों में है, NEET पेपर लीक पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

NEET पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार की जिम्मेदारी ली है, लेकिन साथ ही उन्होंने NTA का बचाव करते हुए कहा कि एजेंसी की कमान पूरी तरह योग्य और काबिल हाथों में है.

NTA की कमान बड़े काबिल हाथों में है, NEET पेपर लीक पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

देशभर में NEET-UG पेपर लीक को लेकर बवाल जारी है. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया है कि नीट की परीक्षा फिर से कराई जाएगी. उन्होंने इस मुद्दे पर NTA अधिकारियों का भी बचाव किया. प्रधान ने कहा कि NTA सक्षम और काबिल अधिकारियों के हाथ में है. इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल से नीट यूजी परीक्षा पारंपरिक ओएमआर आधारित प्रणाली के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी.

'NTA की कमान काबिल हाथों में'

धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कमान योग्य हाथों में है. यह एजेंसी सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों पर बनी है और हर साल करीब 1 करोड़ छात्रों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक कराती है. शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार भविष्य में NTA की परीक्षाओं में जीरो एरर सुनिश्चित करेगी. हालांकि उन्होंने NTA के नेतृत्व को काबिल बताया, लेकिन साथ ही यह भी माना कि सिस्टम और कमांड चेन में चूक हुई है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार लेती है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कुछ ऐसे सवाल पेपर में आए थे, जो पहले से प्रसारित गेस पेपर से मिलते-जुलते थे. इसी वजह से परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति ‘मालप्रैक्टिस के खिलाफ जीरो टॉलरेंस' की है। परीक्षा माफिया, एंटी-सोशल तत्व और तकनीक के जरिए फैलाए जा रहे भ्रम आज बड़ी चुनौती बन चुके हैं.

CBI कर रही जांच

सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाकर छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की जाती है और खुलेआम यह दावा किया जाता है कि नीट जैसी परीक्षाओं को भी तोड़ा जा सकता है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद कहा कि सरकार परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं करेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है.

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं लेकिन सरकार सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. अब नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है और 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें; अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले-OMR से बेहतर है CBT

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, NEET Paper Leak Reaction, Neet Paper Leak 2024, NEET Paper Leak 2026, Dharmendra Pradhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com