विज्ञापन

NCERT बना ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’! जल्द शुरू करेगी नए कोर्स, अब खुद देगा डिग्री

डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT नए एकडेमिक प्रोग्राम, रिसर्च और डॉक्टरेट (PhD) कोर्स शुरू कर सकेगा. मंत्रालय ने संस्थान को इनोवेटिव और मॉडर्न एजुकेशन प्रोग्राम विकसित करने का आग्रह किया है.

NCERT बना ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’! जल्द शुरू करेगी नए कोर्स, अब खुद देगा डिग्री
सरकार ने NCERT को एकडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) सिस्टम लागू करने का भी निर्देश दिया है.

NCERT Deemed University : शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इसका मतलब है कि NCERT अब अपने कोर्सेज शुरू कर सकेगा और साथ ही छात्रों को डिग्री भी प्रदान कर सकेगा. यह कदम देश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

UGC की मंजूरी के बाद लिया गया फैसला

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने इस साल जनवरी में स्पेशल कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दी थी. इसके बाद NCERT को यह खास दर्जा दिया गया. ये दर्जा NCERT के साथ-साथ इसके छह क्षेत्रीय संस्थानों पर भी लागू होगा. डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT नए एकडेमिक प्रोग्राम, रिसर्च और डॉक्टरेट (PhD) कोर्स शुरू कर सकेगा. मंत्रालय ने संस्थान को इनोवेटिव और मॉडर्न एजुकेशन प्रोग्राम विकसित करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही नए कोर्स या ऑफ-कैंपस प्रोग्राम शुरू करने के लिए UGC के नियमों का पालन अनिवार्य होगा.

कमर्शियल एक्टिविटीज पर रोक

सरकार ने साफ किया है कि NCERT किसी भी तरह की कमर्शियल या मुनाफा कमाने वाली एक्टिविटीज में शामिल नहीं होगा. सभी कोर्स और प्रोग्राम UGC और संबंधित एजुकेशनल बॉडीज के स्टैंडर्ड्स के अनुसार ही चलाए जाएंगे. मंत्रालय ने NCERT को निर्देश दिया है कि वह अपने कोर्स की मान्यता के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (NBA) से मूल्यांकन कराए और संस्थान खुद नेशनल असेसमेंट एंड एक्क्रेडिएशन काउंसिल (NAAC) से मान्यता प्राप्त करे. इसके अलावा NCERT को नेशनल इंस्टीटूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की एनुअल रैंकिंग में भी हिस्सा लेना होगा.

डिजिटल सिस्टम और ABC लागू करना अनिवार्य

सरकार ने NCERT को एकडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) सिस्टम लागू करने का भी निर्देश दिया है. इसके तहत छात्रों के क्रेडिट स्कोर डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखे जाएंगे, जिससे उनकी एजुकेशनल प्रोग्रेस को ट्रैक करना आसान होगा. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने से देश में स्कूली शिक्षा और एजुकेशनल ट्रेनिंग के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है. इससे न केवल नए कोर्स शुरू होंगे, बल्कि रिसर्च और इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: खत्म होने वाला है यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, Digilocker ने दे दिया संकेत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com