How to download Maharashtra SSC HSC time table 2207 : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने साल 2027 में होने वाली 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, क्लास 12वीं (HSC) की थ्योरी परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से 11 मार्च 2027 के बीच होंगी. वहीं, 10वीं (SSC) की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर 15 मार्च 2027 को समाप्त होंगी.
दो शिफ्टों में आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं
इस बार भी महाराष्ट्र बोर्ड दो शिफ्टों में एग्जाम कराएगा. परीक्षा देने जा रहे सभी छात्रों को अपनी परीक्षा की शिफ्ट का विशेष ध्यान रखना होगा:
- पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक.
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक.
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 12वीं कक्षा की डेटशीट में जनरल, वोकेशनल (व्यावसायिक) और बाइफोकल कोर्सेज के परीक्षा डिटेल शामिल हैं.
ऐसे डाउनलोड करें अपना एग्जाम शेड्यूल
क्लास 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर डिटेल और सब्जेक्ट वाइज (Subject-Wise) एग्जाम शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
पूरा एचएससी टाइमटेबल 2027 यहां से करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं