विज्ञापन

स्कूल में टीचर्स के रील बनाने और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर बैन, मधुबनी में डीएम का आदेश

Madhubani Mobile Phone Ban: मधुबनी में कई ऐसी शिकायतें मिली थीं, जिनमें बताया गया था कि टीचर्स स्कूल में रील बनाते हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. अब डीएम ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है.

स्कूल में टीचर्स के रील बनाने और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर बैन, मधुबनी में डीएम का आदेश
Madhubani Mobile Phone Ban: मधुबनी में डीएम ने जारी किया आदेश
AI Generated Image

Madhubani Teachers Mobile Phone Ban: बिहार के मधुबनी जिले में प्रशासन ने एक सख्त आदेश जारी कर दिया है, जिससे शिक्षकों को परेशानी हो सकती है. इस आदेश के तहत अब स्कूल के शिक्षक कक्षा (क्लास) के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. जिला प्रशासन ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि पढ़ाई के घंटों के दौरान शिक्षकों का ध्यान न भटके और वे पूरी तरह छात्रों को पढ़ाने पर ध्यान दे सकें. फिलहाल इस फरमान की खूब चर्चा हो रही है. 

रील बनाने पर भी बैन 

मधुबनी में जिला प्रशासन ने स्कूल टाइम में रील बनाने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी बैन लगाया है. प्रशासन ने देखा कि कुछ शिक्षक और छात्र स्कूल के समय में सोशल मीडिया के लिए रील और छोटे वीडियो बना रहे थे. इससे न केवल पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि कई बार सुरक्षा और प्राइवेसी का भी उल्लंघन हो रहा था. 

स्कूल कैंपस में नहीं हो सकती है वीडियोग्राफी

जिलाधिकारी (DM) की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, अब स्कूल परिसर के अंदर किसी भी तरह की फोटो या वीडियोग्राफी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. अगर कोई भी टीचर या छात्र ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इसके लिए सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखने की भी बात कही जा रही है. 

कुछ मामलों में मिलेगी छूट

जिला प्रशासन की तरफ से इमरजेंसी सिचुएशन या फिर जरूरी काम पड़ने पर फोन के इस्तेमाल की इजाजत दी गई है. इसमें कहा गया है कि अगर कोई बहुत जरूरी काम या इमरजेंसी हो, तो शिक्षक स्कूल के प्रिंसिपल की इजाजत से फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कदम सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है. हालांकि इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी है. 

3 पीएचडी, 46 पोस्टग्रेजुएशन और 138 डिग्रियां, दशरथ सिंह की पढ़ाई ने सभी को किया हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhubani Mobile Phone Ban, Ban On Mobile Phone Use, Mobile Phone Use By Teachers, Mobile Phones In School, Teachers Making Reels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com