UP Board Half Yearly Exam 2026 : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के अंतर्गत परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की हाफ ईयरली एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी. परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं. परिषद के निर्देशों के अनुसार, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जनपद स्तर पर तैयार कराए जाएंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को क्वेश्चनपेपर का समय से प्रिंटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित करने तथा उनकी गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
लिखित औक मौखिक होगा एग्जामतय शेड्यूल के अनुसार, क्लास एक की हाफ ईयरली एग्जिमिनेशन मौखिक होगी. क्लास दो और तीन में लिखित और मौखिक, जबकि कक्षा चार एवं पांच में भी लिखित तथा मौखिक परीक्षाएं निर्धारित व्यवस्था के अनुसार आयोजित की जाएंगी. कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित होंगी. इनमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत/उर्दू, सामाजिक विषय, कला-संगीत, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन सहित विभिन्न विषय शामिल किए गए हैं.
परीक्षाओं के बाद आंसर शीट के मूल्यांकन, उनके सुरक्षित रख-रखाव और रिजल्ट समय से घोषित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. परिषद ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एग्जाम प्रोसेस को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने को कहा है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि एकेडेमिक सेशन 2026-27 की हाफ ईयरली एग्जिमिनेशन 17 से 21 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी.
सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्रों का समय से मुद्रण एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा उनकी गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराकर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं