MBBS in Abroad For Indian Students At Low Cost: भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन नीट परीक्षा का कट-ऑफ और सरकारी सीटों की लिमिटेड संख्या कई टैलेंटेड स्टूडेंट्स का रास्ता रोक देती है. इसके बाद देश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की करोड़ों रुपए की फीस मिडिल क्लास फैमिली के बजट से बाहर हो जाती है. अगर आप भी पैसों की कमी की वजह से एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आप बेहद कम बजट में डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं. विदेश के कई ऐसे देश हैं जहां भारत के प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले आधी से भी कम कीमत में वर्ल्ड-क्लास मेडिकल की पढ़ाई होती है. आइए जानते हैं MBBS कराने वाले 5 सबसे सस्ते देश कौन से हैं.
विदेश से MBBS करने के बड़े फायदे
1. भारत में जहां प्राइवेट कॉलेजों का खर्च ₹60 लाख से ₹1 करोड़ तक चला जाता है, वहीं विदेश में यह पूरा कोर्स ₹18 से ₹30 लाख के कुल खर्च में पूरा हो जाता है.
2. यहां एडमिशन पूरी तरह पारदर्शी होता है. आपको किसी भी तरह की कैपिटेशन फीस या हिडन चार्ज नहीं देने होते हैं.
3. भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए इन चुनिंदा देशों की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई का पूरा माध्यम इंग्लिश होता है.
4. इन देशों की मेडिकल डिग्रियां पूरी दुनिया में मान्य होती हैं और ये बड़े सरकारी अस्पतालों से रिलेटेड होती हैं, जिससे बेहतरीन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलती है.
MBBS के लिए दुनिया के 5 सबसे सस्ते देश
रूस (Russia)
भारतीय छात्रों की पहली और सबसे पुरानी पसंद है. यहां की सरकारी मेडिकल यूनिवर्सिटीज बहुत शानदार हैं. हॉस्टल के खर्च के साथ यहां 6 साल की कुल पढ़ाई का खर्च ₹18 से ₹25 लाख के बीच आता है.
किर्गिस्तान (Kyrgyzstan)
कम बजट वाले छात्रों के लिए यह सबसे पसंदीदा देश बनता जा रहा है. यहां 5 से 6 साल का कुल खर्च मात्र ₹18 से ₹25 लाख बैठता है. यहां रहने और खाने का खर्च भी काफी कम है.
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)
भारत के काफी नजदीक होने और सुरक्षित माहौल के कारण उज्बेकिस्तान भी एक बड़ा हब बन चुका है. यहां भी मेडिकल की पूरी पढ़ाई का कुल बजट ₹18 से ₹25 लाख के दायरे में आता है.
कजाकिस्तान (Kazakhstan)
मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन लैब्स के लिए कजाकिस्तान जाना जाता है. यहां रहने, खाने और ट्यूशन फीस को मिलाकर कुल खर्च ₹25 से ₹35 लाख तक आता है.
जॉर्जिया (Georgia)
अगर आप यूरोपियन स्टैंडर्ड की पढ़ाई थोड़े कम बजट में चाहते हैं, तो जॉर्जिया बेहतरीन विकल्प है. यहां का कुल खर्च ₹25 से ₹38 लाख के बीच रहता है.
एडमिशन लेने के लिए क्या करना पड़ता है
1. सबसे पहले अपनी पसंद और बजट के अनुसार NMC और WDOMS से मान्यता प्राप्त कॉलेजों की लिस्ट बनाएं.
2. कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट या अधिकृत रिप्रेजेंटेटिव के जरिए अपनी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, नीट का स्कोरकार्ड और पासपोर्ट की कॉपी सबमिट करें.
3. योग्यता की जांच के बाद यूनिवर्सिटी आपको एक ऑफिशियल इनविटेशन या एडमिशन लेटर जारी करेगी.
4. एडमिशन लेटर के आधार पर संबंधित देश के दूतावास (Embassy) में स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करें और वीजा मिलते ही अपनी यात्रा की तैयारी करें.
ये भी पढ़ें - NTA ने नाम लेकर खारिज किए आर्या सिंह, लक्ष्य और अभय यादव के दावे; OMR से छेड़छाड़ के दिए सबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं