विज्ञापन

KVS Admission 2026: कल जारी होगी बालवाटिका की पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

केवीएस बालवाटिका की पहली सिलेक्शन लिस्ट 8 अप्रैल और कक्षा 1 की 9 अप्रैल को जारी होगी. जानें कैसे चेक करें रिजल्ट और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत.

KVS Admission 2026: कल जारी होगी बालवाटिका की पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम
जैसे ही लिस्ट में आपके बच्चे का नाम आता है, आपको संबंधित स्कूल में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा.

Kendriya Vidyalaya Admission Lottery Result 2026 List: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कल यानी 8 अप्रैल को 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए बालवाटिका और क्लास 1 एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट जारी करेगा. बता दें कि रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की प्रोविजनल सिलेक्शन और वेटलिस्ट ऑनलाइन पब्लिश की जाएगी. ऐसे में जिन पेरेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है, वे ऑफिशियल KVS वेबसाइट और kvsangathan.nic.in, admission.kvs.gov.in पर डेडिकेटेड पोर्टल्स के जरिए अपने बच्चे का एडमिशन स्टेटस चेक कर सकते हैं.

Balvatika Lottery Result 2026 : इन डेट्स का रखें ध्यान

  • बालवाटिका पहली लिस्ट - 8 अप्रैल, 2026
  • कक्षा 1 पहली लिस्ट - 9 अप्रैल, 2026
  • दूसरी लिस्ट (अगर सीट खाली रही) - 16 अप्रैल, 2026
  • तीसरी लिस्ट (अगर सीट खाली रही) - 21 अप्रैल, 2026

Balvatika Lottery Result 2026 : कैसे काम करता है केवीएस लॉटरी सिस्टम?

केवीएस में दाखिले की प्रोसेस पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है. यह एक कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम पर आधारित है. सीटों का आवंटन RTE (शिक्षा का अधिकार), सर्विस प्रायोरिटी कैटेगरी और रिजर्व्ड कोटे के आधार पर किया जाता है. कंप्यूटर रैंडम तरीके से उम्मीदवारों का चयन करता है, जिससे धांधली की कोई गुंजाइश नहीं रहती.

Balvatika Lottery Result 2026 : रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

जैसे ही लिस्ट में आपके बच्चे का नाम आता है, आपको संबंधित स्कूल में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. इसमें देरी होने पर सीट वेटिंग लिस्ट वाले उम्मीदवार को दी जा सकती है.

Balvatika Lottery Result 2026 : तैयार रखें Document

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Proof of Residence)
  • सर्विस सर्टिफिकेट (सरकारी कर्मचारियों के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (RTE आवेदकों के लिए)

Balvatika Lottery Result 2026 : कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट देखने के लिए अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा, आप सीधे उस स्कूल के नोटिस बोर्ड या वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं जहाँ आपने आवेदन किया है.

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2026: खाड़ी देशों के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 8 अप्रैल से शुरू होगी मार्क्स अपलोडिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com