Kendriya Vidyalaya Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहद अहम है. KVS एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है और इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा. खास बात ये है कि प्री प्राइमरी 1 से 3 यानी बलवाटिका और क्लास 1 के लिए ही ये मौका मिल रहा है. ऐसे में जो पैरेंट्स अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उन्हें तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
आज ही करें आवेदन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बालवाटिका 1, 2, 3 और क्लास 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल को बंद हो जाएगी. तो जो अभिभावक एडमिशन के लिए इंटरेस्टेड हैं kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
कब आएगी लिस्ट
रजिस्ट्रेशन के बाद KVS प्रोविजनल लिस्ट जारी करेगा. बालवाटिका 1, 2 और 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी, जबकि क्लास 1 की लिस्ट 9 अप्रैल को आएगी. हालांकि असम, केरल और पुदुचेरी में चुनाव की वजह से इसमें एक दिन की देरी हो सकती है. ऐसे में नई तारीख 10 अप्रैल तय की गई है.
एडमिशन के लिए उम्र
एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च तक कम से कम 6 साल होनी जरूरी है. अगर बच्चे का जन्म 1 अप्रैल को हुआ है, तो भी उसे एडमिशन के लिए योग्य माना जाएगा. ये नियम सभी बच्चों पर समान रूप से लागू होगा.
जरूरी डॉक्यूमेंट क्या होंगे
एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है. ये सर्टिफिकेट नगर निगम, पंचायत या किसी मान्य अस्पताल से बना होना चाहिए. अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होगा, तो आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और KVS Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें. फिर आवेदन फॉर्म को पूरा भरकर सबमिट करें. अगर फीस लागू होती है तो उसका भुगतान करें. लास्ट में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट जरूर रखें.
RPSC SI एडमिट कार्ड 2026 जारी, ऐसे आसानी से डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं