विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में इन लोगों के बच्चों को आसानी से मिल जाता है एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन 2026-27 के लिए पोर्टल आज से खुल गया है. अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन देश के इस टॉप स्कूल में करवाना चाहते हैं, तो अब फॉर्म भर सकते हैं. जानिए केंद्रीय विद्यालय में किन बच्चों को सबसे पहले दाखिला मिलता है.

केंद्रीय विद्यालय में इन लोगों के बच्चों को आसानी से मिल जाता है एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस
KVS Admission 2026

KVS Admission Priority List 2026: देश के टॉप सरकारी स्कूल यानी केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका के फॉर्म आज, 20 मार्च सुबह 10 बजे से लाइव हो चुके हैं. 1250 से ज्यादा स्कूलों में सीटें सीमित हैं और एडमिशन चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सबको मौका मिलता है. जवाब है- नहीं, केवीएस में एडमिशन के लिए कोई रिटेन एग्जाम नहीं होता, बल्कि यहां एक खास 'प्रायोरिटी सिस्टम' चलता है. सरकार ने कुछ कैटेगरी तय की हैं. अगर आप इन कैटेगरी में आते हैं, तो आपके बच्चे को आसानी से एडमिशन मिल जाता है. आइए जानते हैं किन लोगों के बच्चों को आसानी से एडमिशन मिल जाता है, पूरा प्रोसेस क्या है..

KVS में इन लोगों के बच्चों को मिलती है सबसे पहले एडमिशन

1. सबसे पहली प्रायोरिटी (Priority-1) उन बच्चों को मिलती है, जिनके माता-पिता केंद्र सरकार की नौकरी में हैं, डिफेंस (Army, Navy, Air Force), पैरामिलिट्री फोर्सेस या पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) हैं.

2. दूसरे नंबर पर उन बच्चों को रखा जाता है, जिनके पेरेंट्स केंद्र सरकार के ऑटोनोमस बॉडी (PSUs) जैसे बैंक, रेलवे के सार्वजनिक संस्थान या हायर एजुकेशन संस्थानों में काम करते हैं.

3. इसके बाद नंबर आता है उन लोगों का जो राज्य सरकार की नौकरियों में हैं.

4. कुछ केंद्रीय विद्यालय खास प्रोजेक्ट्स या यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर होते हैं. वहां उस संस्थान के कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है.

आम लोगों के लिए एडमिशन का क्या तरीका है

अगर आप इनमें से किसी कैटेगरी में नहीं आते, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. केवीएस में कुछ सीटें आरक्षित (Reserved) भी होती हैं. पहला RTE कोटा होता है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और बीपीएल परिवारों के लिए 25% सीटें रिजर्व होती हैं. अगर आपकी इकलौती संतान बेटी (Single Girl Child) है, तो उसके लिए स्पेशल कोटा होता है. SC, ST और OBC को नियमों के अनुसार आरक्षण भी मिलता है.

ट्रांसफर का मिलता है तगड़ा फायदा

केवीएस में एडमिशन के समय पेरेंट्स के ट्रांसफर का रिकॉर्ड भी देखा जाता है. पिछले 7 सालों में माता-पिता का जितनी बार ट्रांसफर हुआ है, बच्चे को उतनी ही ज्यादा प्राथमिकता मिलती है. यानी अगर आपकी नौकरी ट्रांसफरेबल है, तो आपके बच्चे के एडमिशन के चांस बढ़ जाते हैं.

एडमिशन का प्रोसेस क्या है

1. सबसे पहले kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.

2. अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.

3. अपनी सर्विस कैटेगरी और प्राथमिकता सही-सही भरें.

4. फॉर्म भरने के बाद केवीएस ऑनलाइन लॉटरी निकालता है. जिसकी रैंक अच्छी होगी, उसका नाम लिस्ट में आएगा.

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आज से आवेदन शुरू, ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kendriya Vidyalaya, Kendriya Vidyalaya Admission Priority, KVS Admission Priority List 2026, KVS Category Wise Admission, Kvs Admission 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com