विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

केरल में स्कूली किताबों में राज्यपाल की शक्तियों से संबंधित चेप्टर शामिल किया जाएगा: मंत्री

Kerala School: केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में जल्द ही राज्य के राज्यपालों की संवैधानिक शक्तियों व कर्तव्यों के बारे में एक पाठ शामिल किया जाएगा.

केरल में स्कूली किताबों में राज्यपाल की शक्तियों से संबंधित चेप्टर शामिल किया जाएगा: मंत्री
नई दिल्ली:

Kerala School: केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में जल्द ही राज्य के राज्यपालों की संवैधानिक शक्तियों व कर्तव्यों के बारे में एक पाठ शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्कूल लोकतंत्र के मूल्यों को सीखने के लिए आदर्श स्थान होते हैं.यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब हाल में ही शिवनकुट्टी राज्यपाल के निवास, राजभवन में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भारत माता की तस्वीर - जिसका इस्तेमाल आरएसएस के कार्यक्रमों में व्यापक रूप से किया जाता है - प्रदर्शित किए जाने के विरोध में यह कदम उठाया था.

इससे बच्चों को मिलेंगे ये फायदे

शुक्रवार को एक बयान में, मंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम सुधारों का उद्देश्य संवैधानिक सिद्धांतों को बढ़ावा देना है, और स्कूल यह समझने में बच्चों की मदद करते हैं कि लोकतंत्र कैसे काम करता है. शिवनकुट्टी ने कहा, "हाल के दिनों में, राज्यपालों का दुरुपयोग करके निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास बढ़े हैं.” उन्होंने कहा कि यहां तक ​​​​कि उच्चतम न्यायालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि संविधान के तहत राज्यपाल की शक्तियां क्या हैं.

ये भी पढ़ें-IIT खड़गपुर में रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट, 1800 से अधिक जॉब ऑफर, 9 छात्रों को मिला 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

उन्होंने कहा, "चूंकि स्कूल लोकतंत्र के मूल्यों को सीखने के लिए आदर्श स्थान हैं, इसलिए संशोधित पाठ्यपुस्तकों में विशेष रूप से छात्रों को शिक्षित करने के लिए राज्यपालों की संवैधानिक शक्तियों के बारे में एक पाठ शामिल किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें-MP Board Re-Exam Results 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के नतीजे घोषित, लेटेस्ट अपडेट्स
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala School, Kerala School Admission, Kerala School Boys, Kerala School Dropout Now A Us Judge, Kerala School Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com